Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कांग्रेस का गुण्डा'राज'

20 साल हो गए.....हजारों छात्रों को टैंक से रौंद दिया था कम्युनिस्ट सरकार ने

आज से ठीक 20 साल पहले 4 जून 1989 को बीजिंग के तियानआन चौक पर हजारों लोकतंत्र समर्थक निहत्थे छात्रों पर टैंक दौड़ा दिए गए थे। पूरी दुनिया हतप्रभ थी। टैंक चलाने का आदेश देने वाले तत्कालीन चीनी नेता देंग शियाउ पिंग खलनायक के तौर पर सामने आए थे। उस समय लगने लगा था कि जिस तरह सोवियत संघ की कम्युनिस्ट व्यवस्था लड़खड़ा रही है, वैसा ही हश्र चीन के कम्युनिस्ट शासन का होने वाला है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आज चीन दुनिया में एक बड़ी आर्थिक-सामरिक ताकत के तौर पर सामने है। वैश्विक मंदी से उबरने के लिए विश्व चीन से उम्मीदें लगाए हुए है। क्या हुआ था माओ की मृत्यु के बाद देंग शियाउ पिंग ने कम्युनिस्ट अर्थव्यवस्था को उदारवाद की तरफ मोड़ा। समाजवादी बाजार व्यवस्था के नाम से शुरू किए पिंग के प्रयास इतने धीमे थे कि पार्टी के भीतर की लोकतंत्र समर्थक ताकतें संतुष्ट नहीं थीं और वे चाहती थीं कि राजनीतिक-आर्थिक खुलापन और तेजी से लाया जाना चाहिए और पार्टी के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार पर कड़ी रोक लगाई जाए। लेकिन देंग इससे सहमत नहीं थे। उधर सोवियत संघ में पेरेस्त्रोइका व ग्लासनोस्त (खुलापन) आने से चीन में भी ये ताकतें ...

आडवाणी को वेबसाइट के जरिए मिली धमकी

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आतंकवादियों ने जान से मारने की धमकी है. आडवाणी की सुरक्षा में मुस्तैद हैं देश के सबसे उम्दा कमांडोंज़. इनकी सुरक्षा में हर वक्त जुट रहते हैं दर्जन भर से ज्यादा सुरक्षा जवान लेकिन आतंकवादियों को इनकी जबरदस्त सुरक्षा घेरा का भी खौफ नहीं. आतंकवादियों ने इन्हें भेजी है खुली धमकी औऱ वो भी मौत की.सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिद्दीन के नाम से आई है मौत की धमकी और ये धमकी उनके निजी बेबसाइट पर ही पोस्ट कर गई थी.हालांकि जैसे ही धमकी भरा पोस्ट आडवाणी की बेबसाइट की देखरेख करने वालों की नजर में आया उसे बेबसाइट से हटा दिया गया लेकिन पूरे मामले का ब्यौरा ग़ृह सचिव औऱ खुफिया एजेंसियों को दे दिया गया है ताकि धमकी की असलियत की जांच हो सके और पता लगाया जा सके कि क्या वाकई कोई संगठन बीजेपी नेता आडवाणी की खून का प्यासा है. युवाओं को लुभाने, हाईटेक हुए आडवाणी आगे पढ़ें के आगे यहाँ

मांगी किताबें और मिली गालियाँ

छमाही परीक्षा के बाद भी प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में कई स्कूली बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। इसमें इंदौर सहित संभाग के खरगोन और झाबुआ जिले भी शामिल हैं। 15 अगस्त तक सभी बच्चों को किताबें मिल जाना चाहिए थी लेकिन बीत रहे दिसंबर महीने में भी सैकड़ों बच्चे किताबों से वंचित हैं। नतीजा अर्धवार्षिक के बाद उन्हें बगैर किताबों से वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी करना पड़ेगी। पैदा हुए हालात पर आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र ने लापरवाह जिला परियोजना समन्वयकों को फटकार लगाते हुए उन्हें नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को लेकर शिक्षाधिकारी बेपरवाह हैं। बच्चों के हाथों में किताबें न पहुंच पाने के सवाल पर ज्यादातर अफसर पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं लोकल कर दिए जाने का तर्क देकर मामले को हलके तौर पर ले रहे हैं। नियम के मुताबिक हर बच्चे को सरकार की ओर से मिलने वाली नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण 15 अगस्त तक हो जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिला परियोजना समन्वयक सर्वशिक्षा अभि...

कांग्रेस का गुण्डा'राज'

कांग्रेस का गुण्डा'राज' आगजनी, तोड़फोड़, करोड़ों का नुकसान, उत्तरभारतीयों की सरेआम पिटाई फिर भी धारा १४४ के बीच कल्याण की अदालत राज ठाकरे को जमानत दे देती है. एक दूसरी कोर्ट पहले ही अग्रिम जमानत दे चुकी है. उत्तर भारतीयों की तर्ज पर पान खानेवाले आरआर पाटिल फिर भी कह रहे हैं कि उनका कानून मंत्रालय अध्ययन में मशगूल है. मुख्यमंत्री बिलासराव कह रहे हैं कि वे विक्रोली कोर्ट की अग्रिम जमानत को खारिज करने के लिए सरकार की ओर से अर्जी देंगे. कब? पता नहीं. मुंबई के स्थानीय "मी मुंबईकर" मान रहे हैं कि उनके लिए दूसरी बार 'असली मर्द' पैदा हो गया है जो संभवतः भैया लोगों के प्रकोप से मुंबई को मुक्त करा देगा. असली मर्द की परिभाषा लिखते समय मराठी बुद्धिजीवी यह बताना नहीं भूलते कि "बाल ठाकरे का खून इसी की रगों में है." इसे आप अवैध संतान की मानसिकता से मत जोड़िये. इसे उत्तराधिकार मानिए. उद्धव "ठंडा खून" है. उबाल ही नहीं लेता. राज को देखो, गरम खून है. दहाड़े मारकर, ताल ठोंककर और ललकार कर कैसे भैया लोगों को पीटकर भगा रहा है. मर...