Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दिनेश काण्डपाल

आई जी का नकाब कौन पहनेगा

चेहरे पर नाकब लगा कर इस्टर्न फ्रंटियर राईफल्स के आईजी ने प्रेस कॉंफ्रेस की दिनेश काण्डपाल चेहरे पर नाकब लगा कर इस्टर्न फ्रंटियर राईफल्स के आईजी ने प्रेस कॉंफ्रेस की। अपनी प्रेस कॉफ्रेंस में आईजी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। आईजी ने कहा कि उनकी फोर्स के साथ अमानवीय बर्ताव हो रहा है। इस आईजी का नाम है विनय कृष्ण चक्रवर्ती और ये इस्टर्न फ्रंटियर के स्पेशल आईजी हैं। सिलदा के नक्सली हमले में इस्टर्न फ्रंटियर के ही 24 जवान मारे गये थे। अपनी जवानों की मौत से घबराये और आहत आईजी ने जब प्रेस कॉंफ्रेस की तो चेहरे पर नाकब बांध लिया। फौरी तौर पर ये खबर देखने के बाद लगता है कि आईजी नक्सलियों से डर गया है वो अपना चेहरा कैमरे पर नहीं दिखाना चाहता। लेकिन सोचिये कोलकाता में आईजी रैंक का अफसर प्रेस कॉंफ्रेंस करता है और वो भी चेहरे पर नकाब डाल कर। क्या आईजी का मकसद केवल अपना चेहरा छिपाना है या कई चेहरों से नकाब खींचना। ये तीखा सवाल है। उन आरोपों पर गौर कीजिये जो इस आईजी ने लगाये हैं। आईजीने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार इस्टर्न फ्रंटियर के साथ अमानवीय बर्ताव कर रही है। आईजी ने कहा कि उ...

सरकारी लापरवाही ने मारा 24 जवानों को

दिनेश काण्डपाल घातक गलतियों ने 24 जवानों को मार डाला। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में नक्सिलियों ने शाम को जिस वक्त कैंप पर हमला किया उस वक्त ये जवान अपने हथियारों से दूर ट्रेक सूट पहन कर खाना बना रहे थै। आने वाले खतरे से अन्जान ये जवान इस तैयारी में थे कि कैसे जल्दी खाना बने और दिन भर की थकान मिटायी जाय। कैंप में केवल एक संतरी था। सामान्य तौर पर रेत के बोरे कैंप के आस पास रखे जाते हैं लेकिन सिलदा के कैंप में एसा कुछ नहीं था। कोई ऊंचा टावर भी नहीं था जिस पर चढ़ के देखा जा सके की कौई कैंप की तरफ आ रहा है। बड़ी लापरवाही से योजना बना कर इन जवानों को मौत के मुंह में धकेलने का इंतजाम किया गया। नक्सिलियों ने हमले के अपने परंपरागत तरीकों से हटकर जीप और मोटर साईकिलों का सहारा लिया। धड़धड़ाते हुये सौ से ज़्यादा नक्सली कैंप में धुसे और चूल्हे के पास रोटी सेक रहे जवानों पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। एक संतरी था जाहिर है इस अतिसंवेदन शील इलाके में वो काफी नहीं था। नक्सिलयों ने कैंप को आग लगाई, नौ जवान तो उसी आग में जल कर मर गये। आग से बचने के लिये जो बाहर भागे उन्हें बाहर खड़े नक्सलियों ने भून ...

रामविलास पासवान प्रधानमंत्री बन सकते हैं

दिनेश काण्डपाल, एंकर, वॉयस ऑफ इंडिया लोक सभा चुनाव के नतीजे आने में ज़्यादा वक्त नहीं रह गया है। इस वक्त देश की जनता किसी एक पार्टी को तो छोड़िये घठबंधन को भी बहुमत देने के मूड में नहीं है। इसी से अनुमान लगा कर इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद के दावेदारों की लिस्ट लम्बी होती जा रही है। सावल ये है कि अगर दलित के नाम पर प्रधानमंत्री पद के दावेदार की बात आती है तो मायावती ही एक मात्र विकल्प हैं। मायावती के सामने सीना ताने राम विलास पासवान भी खड़े हैं। राम विलास पासवान का राजनीतिक अनुभव और उनका धुरंधर तिकड़मी अन्दाज़ उन्हैं मायावती से काफी आगे ले जाता है। माया को भरोसा है संख्या बल पर। अगर बीएसपी की सीटें ज़्यादा आती हैं तो मायावती की दावेदारी पुख्ता होती है, इसके अलावा मायावती के भरोसे की दूसरी चीज़ क्या है? मायावती के अगर अपनी सीटों का दबाव ना बनाये तो वो उम्मीदवारी की रेस में ही नहीं आती हैं। राजनीतिक अनुभव हो या फिर केन्द्रीय स्तर पर राजनीतिक क़द। राम विलास पासवान हर मोर्चे पर मायावती पर भारी पड़ते हैं। राम विलास पासवान तो ऐसे नेता हैं जो विना अपनी पार्टी की ताकत के बड़े बड़े गुण रखते है...

मां के आंसुओं का जवाब जनता क्यों देगी वरुण ?

दिनेश काण्डपाल जी वॉयस ऑफ इंडिया में एंकर है और आप इनके लेखन की भाषाशैली और सटीकता इनके इस लेख को पढ़कर भली-भांति समझ जायेंगे !हमारे अतिथि लेखक दिनेश काण्डपाल जी यह लेख ''हिन्दुस्तान का दर्द'' के लिए लिखा है इस लेख पर आपकी राय आमंत्रित है,आलोचना भी स्वीकार है ! क्यों भई वरुण गांधी ? मां के आंसुओं का हिसाब जनता क्यों देगी? क्या ये आंसू करगिल में शहीद हुये कैप्टन सौरव कालिया की मां के हैं? या कैप्टन विक्रम बत्रा की मां रो रही हैं जिनका बेटा करगिल जीत कर शहीद हो गया। इन बहादुरों की मांताओं की आंखों से आंसूं नहीं निकलते। मुम्बई हमले के बाद एनएसजी के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की मां की आंखें याद हैं आपको, वो बहादुर बेटे की मां हैं। आंसू टपका कर ये अपने बेटे के शौर्य को कम नहीं करतीं। ये मांताऐं बेहद खामोशी और दृढ़ता से फिर से ऐसे ही शूरवीर बनाने में जुट जाती हैं जो फिर देश पर कुर्बान हो सकें। ये शौर्य और सहास की प्रतिमायें अपने आंसुओं का हिसाब मांगने चुनावी सभाओं में नहीं जातीं। जब कैप्टन सौरव कालिया जब शहीद हुये उसके बाद रक्षा बन्धन का त्यौहार आया, तब भी करगिल की लड़ाई चल रह...