Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sanjay sen sagar

हौंसला टूटे ना।

मेरे दोस्तों, नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले यही देश के ढोंगी बुद्धिजीवी माहौल बनाने में लगे थे की देश में मार काट होगी खून खराबा होगा,उनकी सारी कोशिश तब बेक...

शार्ट लव स्टोरी - स्कूटर नंबर 4466

वो चेहरे से बड़ा ही गुस्से वाला नजर आता था  |  बात करने के मामले में भी एक दम शांत सा |लोगों को यकीन नहीं होता था की यह उनके कॉलेज के छात्र संगठन का अध्यक्ष है क्योंकि राजनीति करने वाले तो बेवजह भी बोलते रहते है जबकि यह जनाब तो जरूरत पर भी बहुत कम ही बोला करते थे| हाँ कॉलेज में किसी का काम नहीं रुक सकता था| हर काम के लिए,हर रुकावट के लिए सबसे पहले खड़े हो जाने की खूबी थी| उसके इतने सख्त रवैये से तो उसके दोस्त भी बेहद परेशान रहते थे| उन्हें लगता था की ना तो वो लड़कियों के चक्कर में पड़ता है,ना हमें पढ़ने देता है उसके दोस्तों के हिसाब से वो सबकी जवानी बर्बाद करवा रहा था,जबकि उसके लिए यह संस्कार और अपने उसूलों को ज़िंदा रखने वाली बात थी|   कॉलेज का जब नया सत्र शुरू हुआ तो स्टूडेंट्स की भीड़ भाड़ के साथ ही अध्यक्ष साब का कम भी बढ़ गया था| कोई कहता सीट फुल है तो एडमिशन करा दो,किसी को फीस माफ़ करानी होती| कॉलेज के प्रिंसिपल से ज्यादा बंदोबस्त इन्हे ही करना होता था| इतने सख्त भावों वाला इंसान अंदर से वाकय इतना कठोर नहीं था यह उस दिन पता चला| जब एक रेस्ट्रो में अपनी फ्रेंड की...

शार्ट लव स्टोरी - यू आर माय अदनान सामी

संजय सेन सागर  उसके मम्मी पापा के प्यार का नतीजा ही था की उसका वजन सौ किलो से ज्यादा हो चुका था| रंग एक दम गोरा और मोटे मोटे से गाल,वो किसी को भी स्वीट या क्यूट लग सकता था | आइसक्रीम,पिज़्ज़ा और फ़ास्ट फ़ूड से उसका प्यार इतना की बस मानो उसे सब मिल गया |  वो जितना स्वीट था,उसका नाम उसकी स्वीटनेस को और ज्यादा बड़ा देता था ''रिदम'' नाम था उसका| रिदम् की कई सालों से बस एक ही दोस्त थी तान्या| जो रहती भी उसके अपार्टमेंट के पास ही थी और क्लास में बैठती भी बिलकुल उसके बगल में ही थी| तान्या जब भी फुर्सत में होती या क्लास में बोर होती वो रिदम् के गालों को दबा दबाकर अपना टाइम पास करती रहती | रिदम् को भी तान्या पिज़्ज़ा और आइसक्रीम तक से ज्यादा पसंद थी| उसे तान्या का इस तरह से परेशान करना बिलकुल भी बुरा नहीं लगता था| इसी तरह दो साल गुजरे तो रिदम को लगा की तान्या में कुछ बदलाव आ रहा है,वो पहले की तरह ना तो रिदम के साथ बात करती थी ना उसके साथ पहले की तरह हंसी मजाक करती है| पहले तो रिदम और तान्या साथ में एनिमेटेड मूवी देखा करते थे,गेम खेला करते थे पर अब जैसे तान्या ने यह ...

हिंदी के लिए बेस्ट सेलर होना इतना आसान क्यूँ ?

विश्व पुस्तक मेला का समापन तो हो गया लेकिन कई सवाल बेजवाब ही रह गए। हिंदी के वर्त्तमान और भविष्य के बारे में कई बातें भी हुई लेकिन बस उम्मीदों के आलावा हिंदी के पास शायद अब कुछ भी नहीं है।हिंदी को लेकर मेरी फ़िक्र बयां करता यह लेख- मैं ऐसे दर्ज़नों लोगों को जानता हूँ जो इंग्लिश की किताबें खरीदते है लेकिन उसे पढ़ते  नहीं है,वो दुर्जोय दत्ता के ''होल्ड माय हैण्ड'' या ''अफकोस आई लव यू'' जैसे रंगीन कवर पेज देखकर,लाइफ स्टाइल के लिए वो किताबें खरीद लेते है।हिंदी में अच्छा कंटेंट उपलब्ध नहीं है ऐसा बिलकुल नहीं है हिंदी में अच्छा लेखन हो रहा है लेकिन पाठकों की विचारधारा ही हिंदी को लेकर बदल चुकी है वो लेखक की किताबों को फ्री पाने की जोड़तोड़ सीख चुके है। नए लेखक होने का यह मतलब बिलकुल नहीं होता की उसकी किताबें महज गिफ्ट में देने के लिए छापी गयी है। जो हिंदी और इंग्लिश दोनों पढ़ते है वो बताएं की उन्होंने ऑफ़कोर्स आई लव यू में ऐसा क्या पढ़ लिया जो उनकी 5 लाख कॉपी बिक गयी,यह बड़ा ही औसत लेखन है। मेट्रो सिटीज में इंग्लिश बहुत बिक रही है,लेकिन हमारे यहाँ कम से क...

अरविंद केजरीवाल ने सोनिया को चिट्ठी में क्या लिखा?

श्रीमति सोनिया गांधी जी, कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने के लिए कहा है. हमने तो कांग्रेस से समर्थन मांगा नहीं था. आम आदमी पार्टी का जन्म ही बीजेपी और कांग्रेस जैसी पार्टियों की भ्रष्ट, आपराध्कि और साम्प्रदायिक राजनीति के कारण हुआ. जब देश का आम आदमी भ्रष्टाचार से कराह उठा तो इस देश के आम लोगों ने खुद अपनी पार्टी बनाई और आवाज़ उठाने का निश्चय किया. ऐसे में आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी जैसी पार्टियों के साथ कैसे हाथ मिला सकती है? चूंकि आपकी पार्टी ने कहा है कि आप बिना शर्त समर्थन देने के लिए तैयार हैं तो देश की जनता जानना चाहती है कि इसका क्या मतलब है? दिल्ली की जनता के कुछ ज्वलंत मुद्दे हैं जिसकी वजह से दिल्ली की जनता परेशान है. 15 वर्ष के शासनकाल में कांग्रेस की सरकार ने इन मुद्दों का समाधन करने की बजाय कई जगह तो जनता की परेशानियों को और ज़्यादा बढ़ा दिया है. सात वर्ष के अपने शासनकाल में भाजपा ने नगर निगम को जमकर लूटा है. ऐसे में यदि अब आप आम आदमी पार्टी की सरकार को बिना शर्त समर्थन देते हैं तो आपका इन मुद्दों पर क्...

टीवी में ब्‍लैकमेलिंग का खेल, बीईए ने सुधीर को सजा दी

♦ रामबहादुर राय जी न्‍यूज के संपादक सुधीर चौधरी को उनके मालिकानों ने भले ब्‍लैकमेलिंग के एक बड़े आरोप से जरूर बरी कर दिया, लेकिन टीवी संपादकों के संगठन बीईए (ब्रॉडकास्‍ट एडीटर्स एसोसिएशन) ने उन्‍हें उनकी प्राथमिक सदस्‍यता से मुक्‍त कर दिया। यानी बीईए के मुताबिक सुधीर चौधरी दोषी हैं। इस मामले में प्रथम प्रवक्‍ता में छपा राम बहादुर राय की यह टिप्‍पणी गौरतलब है। साथ ही, हम बीईए की प्रेस रीलीज और सुधीर चौधरी की सफाई, दोनों ही प्रकाशित कर रहे हैं :  मॉडरेटर … Sudhir Chaudhary removed from primary membership of the BEA New Delhi, 18.10.2012 T he Executive Committee of the Broadcast Editors’ Association (BEA) met to discuss and consider the report of the three-member Fact Finding Committee, comprising Mr N. K. Singh, Mr Dibang and Mr. Rahul Kanwal, in the matter of the issues of professional ethics emanating out of the allegations leveled by Jindal Steel and Power Limited against Mr Sudhir Chaudhary, Treasurer, BEA and Editor, Zee News, on October 18, 2012. As the BEA ...