Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बोरिंग

ईरानी मामलों में 'दख़ल' नहीं देना चाहते ओबामा

ईरान में विवादास्पद राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर ईरान के विपक्षियों के सार्वजनिक समर्थन का दबाव बढ़ा है मगर उन्होंने ऐसा करने से फ़िलहाल इनकार किया है. एक टीवी साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि ईरान के मौजूदा राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और उनके प्रतिद्वन्द्वी मीर हुसैन मूसावी की नीतियों में शायद ज़्यादा अंतर न हो. ईरानी सेना की चेतावनी और विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत में हुए ख़ून-ख़राबे के बावजूद मूसावी के समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन जारी रखे हैं. तेहरान में मौजूद बीबीसी संवाददाता जॉन लेन के अनुसार शहर में माहौल काफ़ी तनावपूर्ण है और लोग ग़ुस्से में हैं. ईरान में विदेशी मीडिया पर नए और कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. जॉन लेन का कहना है कि विदेशी मीडिया किसी तरह के विरोध प्रदर्शन में नहीं जा सकता. लेन के मुताबिक़, "मगर सरकारी टेलीविज़न ने तेहरान के बीचोबीच सरकार समर्थकों की हुई एक रैली के दृश्य दिखाए थे. मगर वो रैली उतनी बड़ी नहीं थी जितनी विरोध प्रदर्शन करने वालों की थी." वैसे सूचनाओं पर नियंत्रण की सरकारी ...

आगरा मे घोर संकट...!!

आ गरा मे घोर संकट आया हुआ है.... किसी भी चीज़ के लिए पानी नही है हर तरफ़ हाहाकार मचा हुआ है... यमुना एक पतली नाली का रूप ले चुकी है उसमे अब कुछ भी नहीं बचा है... पानी के लिए लडाई हो रही है हर तरफ़ बुरा हाल है॥ कुछ इलाको मे दिन मे ३ बार पानी आता है, वो लोग पाइप लगाकर अपना घर धोते है, और कुछ जगह पन्द्रह - पन्द्रह दिन तक पानी नही आता है, वहां लोग नहाने के लिए पानी की तलाश करते है। मैं भी ऐसे ही इलाके मे रहता हूँ जिसे "नाई की मंडी" कहते है, यहाँ पर पानी "शाहगंज वाटर टेंक" से सप्लाई होता है, हम सुबह तीन बजे उठते हैं और फिर पानी आने का इंतज़ार करते है, अगर पानी आता है तो सिर्फ़ चौराहे के पास जिनके घर है उन्हें मिल जाता है क्यूंकि उसमे इतना प्रेशर नही होता की वो अन्दर तक पहुच सके, आख़िर मे यह होता की "नाई की मंडी" के बीच मे पड़ने वाले "छोटा गालिब पुरा" के लोगो को जो तीन बजे सुबह से जाग रहे थे उन्हें सिर्फ़ दस से पन्द्रह मिनट पानी मिलता है... आगे पढ़े...