Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अभिषेक आनंद

वेश्या भी औरत है, उसकी आत्मा से न खेलिए

औरत में सागर सी गहराई और हिमालय सी ऊँचाई होती है. जिस तरह से सागर की गहराई से गंदगी के साथ सीप और मोती साथ-साथ पाए जाते हैं, उसी प्रकार औरत के हर रूप में एक रूप वेश्या का भी है. यहां एक उदाहरण देना चाहूगा. अगर हम सड़क पर जा रहे हैं और हमारे हाथ में खाने का टिफिन गिर जाये तो हम उस खाने को तो उसी सड़क पर छोड़ देते हैं मगर खाली टिफिन उठा कर घर में लाकर रख देते हैं. हम इस बात को अगर एक औरत की जिन्दगी से जोड़ कर देखें. हमारे देश की औरत इसी तरह की जिन्दगी जी रही है. औरत मां है, औरत बहन है, औरत पत्नी है, औरत देवी है. औरत एक ही है मगर औरत को देखने का हमारा नजरिया अलग-अलग है. यही नजरिया और नजर औरत के साथ हमारे रिश्ते का नामकरण करती है। यह सब जानते हैं कि औरत से ही हमारी सृष्टि चलती है. हम सभी कहते रहते हैं कि हमारा देश नारी प्रधान देश है और हमारे यहां नारी को देवी माना गया है. हम औरतों की पूजा करते हैं, मंदिर में जाकर. एक औरत जो पत्थर की मूरत में है, हम उसकी पूजा तो करते हैं और उसको कपड़े भी पहनाते हैं मगर दूसरी तरफ अगर वही औरत किसी कोठे पर मिल जाये तो चंद रुपये देकर हम लोग ही उसके कपड़े उतारने ...

अभिषेक आनंद की सराहनीय कविता-भोली माँ

कलम का सिपाही कविता प्रतियोगिता के अंतर्गत हम आज सम्मानीय श्रेणी के लिए जो कविता प्रकाशित कर रहे है उसे अपने अल्फाजों से सजाया है ''अभिषेक आनंद'' जी ने !अभिषेक जी बिहार के पटना से बास्ता रखते है ! आप लोग इनकी कविता पर अपनी राय जरुर दें!! " भोली माँ " कुछ भी नहीं समझती है माँ ! किवाड़ पर हलकी सी भी आहट हो तो रात भर , अकेली , जागी रह जाती है ; मुझे घर आने में थोडी देर हो , तो चलकर , मोड़ तक पहुँच आती है ; कभी भूखे पेट जो , सो जाऊं , तो वो भी , कुछ खा नहीं पाती है .... उसको समझाऊं कैसे ! अब मै बड़ा हो गया हूँ , रख सकता हूँ अपना ख़याल . मगर ... गोद से लेकर अबतक , पाला है जो उसने , अब भी मुझे बच्चा ही समझती है ; मेरे लिए परेशान सी रहती है ; ...जो मै सोचता हूँ , वो शुकून से रहे ; ...जो मै दुआ करता हूँ , वो लम्बी उम्र जिए ; ...जो मै भी चाहता हूँ , वो भी पूरी नींद ले . पर , कैसे समझाऊं उसे !!! मेरे बारे में तो सोचती है पर मेरे जैसा नहीं सोचती है माँ ... बहुत भोली है , कुछ भी नहीं समझती है माँ !! आगे पढ़ें के आगे यहाँ