''कलम का सिपाही'' कविता प्रतियोगिता के बाद हिन्दुस्तान का दर्द आपके लिए लेकर आया है निबंध प्रतियोगिता 2010 . इस प्रतियोगिता का मकसद भी होगा हिंदी की सेवा,दोस्तों हिंदी की रक्षा करना हर हिन्दुस्तानी का फर्ज है और हिंदी की रक्षा करना मतलब खुद पर गर्व करना है,तो दोस्तों खुद पर गर्व करो और हिंदी की रक्षा करो..तब तक हिंदी बोलो जब तक कोई आपकी बात सुनने पर मजबूर न हो जाए,उसके सामने हिंदी बोलो जो हिंदी को छोटा मानता है. आइये बात करते है प्रतियोगिता की. निबंध प्रतियोगिता 2010 के अंतर्गत सभी हिंदी प्रेमी भाग ले सकते है उम्र का कोई बंधन नहीं है. तो नीचे दिए गए किसी एक विषय पर आप अपना निबंध हम तक पहुंचा सकते है. १.सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्द २. मनोरंजन संस्कृति और साहित्य ३.खेल ४.स्वास्थ्य ५.आतंकवाद और निदान पुरूस्कार राशि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 5500 /-के पुरस्कार बांटे जायेंगे यह पुरस्कार प्रत्येक विषय के आधार पर दिए जायेंगे मतलब हर विषय का एक विजेता होगा जिसे 1100 /-रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया जायेगा. अगर आगे चलकर कोई और पुरूस्कार देन...