Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ब्लॉग कोना

एचटी मीडिया बनाम भड़ास4मीडिया : सुनवाई की अगली तारीख 24 जुलाई

शैलबाला-प्रमोद जोशी प्रकरण से संबंधित खबरें भारत के नंबर वन मीडिया न्यूज पोर्टल भड़ास4मीडिया पर पब्लिश किए जाने के खिलाफ एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर केस की पहली सुनवाई आज हुई। वादी एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी की तरफ से दायर केस में भड़ास4 मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह और तीन अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। हाईकोर्ट में दर्ज इस केस संख्या सीएस (ओएस) 332/2009 की सुनवाई हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 24 में विद्वान न्यायाधीश अनिल कुमार ने की। इस दौरान एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी की तरफ से हाजिर हुए वकील ने केस निपटारे तक भड़ास4मीडिया पर एचटी मीडिया और इससे जुड़े लोगों से संबंधित खबरें प्रकाशित न करने देने का आदेश पारित करने का अनुरोध कोर्ट से किया। इस बाबत एचटी मीडिया और अन्य की तरफ से कोर्ट में अर्जी भी दी गई थी। कोर्ट ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया। प्रतिवादियों की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील निलॉय दासगुप्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि कुछ प्रतिवादियों ने नोटिस 29 मार्च को रिसीव किया है और एक प्रतिवादी के पास अभी तक नोटिस सर्व नहीं हुआ है। इस पर कोर्ट ने वादी ए...

गोल्डन ब्रिज को बचाने के लिए एक पेंटर की मुहिम

भरूच। अबास रोशन पेंटर हैं और अंकलेश्वर के 150 साल पुराने गोल्डन ब्रिज को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। इस पुल को खतरा है इस पर गुजरने वाले वाहनों से और प्रशासन के लापरवाही भरे रवैये से। भरूच को अंकलेश्वर से जोड़ने वाला ये पुल 150 साल पुराना है। 1870 में नर्मदा नदी पर बने इस ब्रिज को सरकार ने ऐतिहासिक धरोहर तो घोषित किया लेकिन इस पुल की खस्ता हालत को प्रशासन नजरअंदाज करता रहा। भरूच और अंकलेश्वर दोनों औद्योगिक शहर हैं। हर दिन इस पुल से करीब 3000 गाड़ियां गुजरती हैं। इन भारी वाहनों के गुजरने से पुल को नुकसान होता है और ये कमजोर होता जा रहा है। पुल को जर्जर होने से बचाने के लिए 1978 में भरूच प्रशासन ने 2000 किलो से ज्यादा वजन वाले वाहनों के इस पुल से गुजरने पर रोक लगा दी। लेकिन इस नियम की खुलेआम अनदेखी हो रही है। पुल की निगरानी के लिए दोनों तरफ पुलिस गश्त लगाती है लेकिन गैरकानूनी रूप से गुजर रहे वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए 1976 में यहां एक weight bridge बनाया गया लेकिन आज इसकी हालत बेहद खराब हैं। अब ये कचरा पेटी बन गया है। इसे दोबारा शु...

अमर उजाला को पोस्ट छापने हेतु धन्यवाद !

समाचार पत्र खुद अपनी ओर से आपके लेखन को नोटिस करें और प्रकाशित करने लगें तो निश्चय ही अच्छा लगता है। पिछले सप्ताह ही मेरे एक मित्र ने मुझे बधाई दी कि दैनिक अमर उजाला ने मेरे ब्लॉग पर प्रकाशित पोस्ट को जस-का-तस प्रकाशित कर दिया है। मैने तारीख जाननी चाही तो वह बोला - लगभग दस दिन पहले! मैं एक पब्लिक लायब्रेरी में गया जिसमें मैं पहले कभी नहीं गया था , बेतरतीब ढंग से पड़े अखवारों के ढेर में से अमर उजाला ढूंढे। जब खोज अन्ततः सफल हुई तो वहां व्यवस्थापक महोदय से प्रार्थना की कि उस पृष्ठ को ले जाने की अनुमति दें। उन्होंने कारण पूछा तो उस पृष्ठ पर प्रकाशित अपनी पोस्ट उनको दिखाई। पूरा आलेख पढ़ने के बाद उन्होंने बधाई दी और अखवार ले जाने की सहर्ष अनुमति दे दी!   Sushant K. Singhal website : www.sushantsinghal.com Blog :   www.sushantsinghal.blogspot.com email :  singhal.sushant@gmail.com