Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मीडियाखबर

प्रभु चावला का राखी प्रेम

- रिपोर्ट : मीडियाखबर.कॉम, 24-Dec-09 राखी सावंत आजतक पर एक बार फिर से थी . राखी से 'खास मुलाकात' कार्यक्रम में एक्सक्लूसिव बातचीत की जा रही थी. सवाल पूछने के लिए उनके सामने बैठे थे - प्रभु चावला. कार्यक्रम शुरू होता है और अपने चिर परिचित अंदाज में वे कहते हैं - मैं हूँ प्रभु चावला.आज की खास मुलाकात में खास मेहमान हैं केवल अपने किस्म की एक भारतीय नारी राखी सावंत. आपका बहुत - बहुत स्वागत है. यह कहते-कहते प्रभु चावला पूरी खुशमिजाजी दिखाते हैं. हमेशा की तरह बोल्ड और बिंदास कपड़ों में लिपटी राखी भी नमस्कार से जवाब देती हैं और इंटरव्यू का सिलसिला शुरू हो जाता है. प्रभु चावला का पहला सवाल - आप भारतीय नारी हो ? राखी का जवाब - भारतीय नारी कहिये मुझे. सब पर भारी कहिये. भारतीय नारी सब पर भारी .... प्रभु चावला का अगला सवाल - आजकल राखी सावंत क्या हैं? आपका स्टेट्स क्या है? राखी का जवाब - मैं आजकल सिर्फ प्रभु चावला जी की फेवरिट हूँ… आप समझ रहे होंगे कि राखी का यह कोई पैंतरा होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. वाकई में राखी सावंत - आजतक और प्रभु चावला के फेवरेट हैं. यह सांतवा मौका था जब...