Skip to main content

बचपन, आंखें नम हैं!!

फ़राज़ खान...
आज भी याद है, वो बचपन जब परियों की कहानी हकीकत होती थीं।
गुज़रते वक्त के साथ परियां कहानी हो गईं,
एक खूबसूरत ख्वाब जिसे बचपन कहा था,
खुशियां मां की वो मुस्कुराहट थी, डर उसका रूठ जाना था,
अब्बा की दी अठन्नी होती थी कमाई, दादा की गोद में बिस्तर मस्ताना था।
दादा के दालान की हरी घास में वो धूप का बहना,
वो बारिश की पहलॊ बूंदों से मिट्टी की महक उड़ना,
आज भी लगता है कि वो कल ही की बात है,
अभी तो रात हुई है कल सुबह देखना वही नर्म हाथ तुम्हें उस गर्म कम्बल से उठायेंगे,
खुद हल्के से गुनगुने पानी से नहलायेंगे,
वो उजड़ा सा बस्ता लेकर मैं स्कूल को जाउंगा, सबक जो याद ना किया उस पे मार खाउंगा।
पहले घण्टे में ही डब्बा खत्म, और खाने की घण्टी तक तो सब कुछ हज़म,
उस अठन्नी का फ़िर वहीं काम आयेगा,
उसका साथी भी मिला तो जमूरा समोसा भी खायेगा।
ज़िन्दगी की रफ़्तार ने वो ख्वाब धुंधला कर दिया,
उस अठन्नी का क्या कसूर था जो उसे फ़कीर की कटोरी में तन्हा छोड़ दिया,
आज भी वो ठिठुरती है उस ठण्डी सर्द कटोरी में।
एक वक्त रहती थी गर्म उम्मीद से भरी मासूम मुठ्ठी में।
जब दिल की धढ़्कनों से हम रिश्ते पहचानते थे,
मां के सीने की गर्मी की आस में, रो रो कर उसकी नींद उजाड़ते थे।
आज भी उस मां की आंखों से नींद ओझल है, बस।
वजह, वो रोटी है, गोद नहीं, खामोश दीवारों का शोर है।
जहां सुकून और आराम था एक कमरे में, दादा, दादी, चाचा, अम्मा, अब्बा का साथ रहना था,
वो दरकी हुई कटोरियों में मिलके खाना, और अम्मा से बेहिसाब रोटियों का आटा गुंथवा देना, ।
आज सुकून के पैमाने पे कमरे तो ज़्यादा हो गये, लेकिन रिश्ते कम होते गये।
आज नौकर रोटिया गिन कर पकाता है,
और हम सेहत का नाम रख के उससे भी आधा खाते हैं।
लेकिन आज लेता हूं जब अपनी बेटी को गोद में,
तो परियां वापस हकीकत लगने लगती हैं,
उसकी वो नर्म उंगलियां जादू की छड़ी हैं
उसकी आंखों में मेरी हर दुआ की कबूलियत है,
उसका जादू वो महीन सी मुस्कुराहट है,
एक नन्ही सी जान ज़िंदगी में कैसा सैलाब लाती है,
वो बचपन जो खो गया था उसे वापस लाती है,
मेरी खुशियां अब तुझ से शुरु और तुझी पर खत्म हैं।
आज बरसों बाद मेरी आंखें मां की डांट से आने वाले आंसुओं से नम है.....

Comments

  1. बहुत खूब बचपन को बढ़ी ही संजीदगी के साथ प्रस्तुत किया..

    ReplyDelete
  2. बहुत बहुत बहुत प्यारी सी कविता और वो बेटी. मेरे ब्लॉग पर भी मेरे एक पुरानी कविता बेटियां भी पढ़ें आभार

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...