Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भोर

पंजाब के पानी में बारूद

मीनाक्षी अरोरा पांच नदियों का द्वाब पंजाब, अब बे-आब हो रहा है। आर्सेनिक के बाद पंजाब के एक बड़े इलाके के भूजल और सतही जल में यूरेनियम पाया गया है। दक्षिण पश्चिम पंजाब क्षेत्र में “सेरेब्रल पाल्सी” से पीड़ित बच्चों के बालों में यूरेनियम के अंश पाये गए है। हाल ही में जर्मनी की एक लैब ने फरीदकोट के एक मंदबुद्धि संस्थान “बाबा फ़रीद केन्द्र” के बच्चों के बालों पर शोध के बाद रिपोर्ट दी है। जर्मनी की माइक्रो ट्रेस मिनेरल लैब की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शोध किये गए लगभग 150 बच्चों के बालों में 82 से लेकर 87 प्रतिशत तक यूरेनियम पाया गया है। इस खुलासे के बाद गुरुनानक देव विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष वैज्ञानिक जाँच शुरु करने का फ़ैसला किया गया है। डॉ अम्बेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जालन्धर के फ़िजिक्स विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ रोहित मेहरा ने 34 गाँवों के विभिन्न हैण्डपम्पों के पानी का परीक्षण किया। उनके अनुसार पानी में यूरेनियम की उपलब्धता के मामले में सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति मंसा जिले की है। अध्ययन के अनुसार मिट्टी के नमूनों में भी यूरेनियम, रेडियम, थोरियम और पो...

कविता माँ

कविता माँ 'सलिल' माँ भूलती नहीं, याद रखती है हर टूटा सपना। नहीं चाहती कि उसकी बेटी को भी पड़े उसी की तरह आग में तपना। माँ जानती है जिन्दगी kee बगिया में फूल कम - शूल अधिक हैं, उसे यह भी ज्ञात है कि समय सदा साथ नहीं देता। वह अपनी राजदुलारी को रखना चाहती है महफूज़ नहीं चाहती कि उस जान से ज्यादा अज़ीज़ बेटी पर कभी भी उठे उँगली। इसलिए वह भीतर से नर्म hote hue भी ऊपर से दिखती है कठोर। जैसे raat की सियाही छिपाए रहती है अपने दामन में उजली भोर। *****************************