Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कोड

शोपियां मामले में दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने शोपियां में दो महिलाओं के साथ कथित बलात्कार के बाद हत्या के मामले में एक अहम फ़ैसला सुनाया है. कोर्ट ने दो महिलाओं के शव क़ब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है. 30 मई को इन दोनों महिलाओं के शव मिलने के बाद कश्मीर में काफ़ी हंगामा हुआ था. पुलिस ने शुरू में इसे दुर्घटना कहा था. लेकिन बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने बलात्कार के बाद इन महिलाओं की हत्या कर दी. फ़ॉरैंसिक टेस्ट में भी बलात्कार की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. प्रदर्शन राजधानी श्रीनगर से 60 किलोमीटर दूर शोपियां में हुए प्रदर्शनों में दो लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा घायल हुए थे. पिछले दिनों इस मामले में गठित एक सदस्यीय मुज़फ़्फ़र जान न्यायिक आयोग की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद चार पुलिसकर्मियों और फ़ॉरेंसिक साइंस लैब के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था. इस रिपोर्ट में इन चार पुलिस अधिकारियों और फ़ॉरेंसिक साइंस लैब के एक अधिकारी के ख़िलाफ़ मु...

'श्रीलंका में नागरिकों की हत्या की जाँच हो'

संयुक्त राष्ट्र में मुख्य मानवीय सहायता संयोजक जॉन होम्स ने माँग की है कि श्रीलंका में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के आरोपों की जाँच कराई जाए. पूर्वोत्तर श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सेना की कार्रवाई में हज़ारों नागरिकों के मारे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के बाद अब एक ब्रितानी अख़बार 'द टाइम्स' ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि तमिल विद्रोहियों के ख़िलाफ़ लड़ाई के दौरान बीस हज़ार से ज़्यादा नागरिक मारे गए. जॉन होम्स ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, "तमिल विद्रोहियों के ख़िलाफ़ गंभीर आरोप हैं कि वे छिपने के लिए नागरिक शिविरों में चले गए, दूसरी ओर सेना पर आरोप है कि उसने रिहायशी इलाक़ों में भारी हथियारों का इस्तेमाल किया." उन्होंने पूरे मामले की जाँच के लिए अंतरराष्ट्रीय समिति गठित करने की माँग की है. इससे पहले बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त नवी पिल्लई ने कहा था कि लड़ाई के दौरान दोनों पक्षों ने मानवाधिकारों को ताक पर रख दिया. हालाँकि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जाँच कराने संबंधी प्रस्ताव पारित नहीं हो सका था. बीस...

मेरी मदद कीजिये...किसी के पास ब्लोगवाणी का कोड है...?

मैं ने अभी कुछ दिन पहले अपने ब्लॉग का टेम्पलेट बदला है उसको एक नया रूप दिया है लेकिन नया रूप देने के बाद मेरा नुक्सान हो गया...ब्लोगवाणी का HTML CODE जिससे पोस्ट ब्लोगवाणी पर जाती है वो गायब हो गया है.... मैंने बहुत कोशिश की, ब्लोगवाणी पर ईमेल किए लेकिन वहां से कोई जवाब नही आ रहा है, मेरी समझ नही आ रहा है की मैं क्या करू .... आगे पढ़े ....