एक अकेली औरत जंगल में पेड़ की पत्तियों को बहार करके इकट्ठा करती है और खैंची में भरती है। उसके बाद सिर पर उठाने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी खैंची इतनी गहरी और बड़ी होती है कि उठाना अकेले आदमी के लिए असम्भव है वह उन पत्तियों को घर इसलिए ले जाती है कि गाँव के लोग उसके यहाँ सुबह शाम दाना भुजाने के लिए आते हैं। चाहे दाने में खाने योग्य कोई भी अन्न हो सकता है। लोगों का दाना (चबैना) भूंजाना एक नित्य कर्म बन गया है। अगर आप भी उस गाँव मेत्र् पहुँचेंगे तो आप यही सोचेंगे कि लोग इतना सारा आनाज भुंजा के ले जाते हैं फिर तो ये लोग खाना नहीं खाते होंगे! लेकिन आप सही सोचेंगे। उस गाँव के लोग सुबह चबैना चबाने के बाद काम करने चले जाते हैं और दोपहर को जब आते हैं तो खाना खाते हैं। मैं बात अनारा दीदी की कर रहा था जो सारे गाँव मे एक ही भरभुंजा हैं। वह एक औरत हैं जो सारे गाँव के लोगों को हर एक प्रकार के चबैने का स्वाद चखाती हैं और वह अपने लिए नहीं इतनी मेहनत करती हैं। वह तो विधवा हैं उसे 30-35 साल विधवा हुए हो गए हैं। वह जब अपनी दर्द भरी कहानी कहती हैं तो लोगों को जरूर आँसू गिर जातेहैं। लेकिन उस गाँव के लोगों...