Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शाकाहार

मांसाहार क्यूँ जायज़ है?

अक्सर कुछ लोगों के मन में यह आता ही होगा कि जानवरों की हत्या एक क्रूर और निर्दयतापूर्ण कार्य है तो क्यूँ लोग मांस खाते हैं| जहाँ तक मेरा सवाल है मैं भी एक मांसाहारी हूँ और मुझसे मेरे परिवार के लोग और जानने वाले (जो शाकाहारी हैं) अक्सर कहते हैं कि आप माँस खाते हो और बेज़ुबान जानवरों पर अत्याचार करके जानवरों के अधिकारों का हनन करते हो | मैं जिला पीलीभीत का रहने वाला हूँ वर्तमान में लखनऊ में रहता हूँ | पीलीभीत जिला तो एक जानवरों की प्रेमिका का जिला भी है जिसे जानवरों से बहुत प्यार है | मैं उसी जिले में पला-बढा, १९९८ में मैं लखनऊ आ गया लगभग दस साल बाद पिछले महीने ही मैं २६ जनवरी की छुट्टियों पर गया तो शारदा नदी ने गाँव तो गाँव जंगल तक कटान कर दिया है और जानवरों की प्रेमिका के जिले में किसानों की इतनी दुर्दशा तो शायेद आदिवासी इलाके में भी नहीं होगी| वहां किसानों की हालत जानवरों से बदतर हो गई थी | जानवरों की तो बात ही क्या| अल्लाह का शुक्र था मेरा गाँव अभी कटान से बचा हुआ था | लेकिन मुझे वहां का मंज़र देख कर वाकई रोना सा आगया |   ख़ैर ! बात चल रही थी - मांसाहार की.....   शाकाहार ने अब संसार...