Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ग़ज़ल

किसी खजाने से कम नहीं हैं ये किताबें..

महंगी किताबों की दुनिया में अब एक नया पन्ना जुड़ने जा रहा है। क्रिकेट लीजेंड बन चुके सचिन तेंडुलकर पर लिखी गई किताब अब दुनिया की महंगी किताबों को टक्कर देने के लिए तैयार है। महंगी मूल प्रतियों और कीमती हस्ताक्षरों वाली किताबों के बीच यह किताब कहां होगी जानने की कोशिश की डीबी स्टार ने। शेक्सपियरः माना जाता है कि सबसे बेहतरीन प्लेराइटर शेक्सपियर द्वारा हस्ताक्षरित सिर्फ 6 प्रतियां ही अब दुनिया में बची हैं। जाहिर है इसके चलते अब इन प्रतियों की कीमत भी कम नहीं है। सबसे महंगे ऑटोग्राफ के तौर पर माने जाने वाले शेक्सपियर के हस्ताक्षरों को 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा का अांका जाता है। मजे की बात यह है कि उनकी मेनुस्क्रिप्ट पर उनके साइन मिलना मुश्किल है लेकिन सौदों से जुड़े दूसरे दस्तावेजों में ये मिल जाते हैं। उनके 1623 में प्रकाशित फस्र्ट फोलियो के प्रथम संस्करण को 5.1 मिलियन डॉलर में खरीदा गया और अब इसकी कीमत कई गुना है। बिल ने खरीदी कोडेक्स लिसेस्टरः बिल गेट्स ने लियोनाडरे द विंसी की कोडेक्स लीसेस्टर खरीदी जिसकी कीमत 30.8 मिलियन डॉलर रखी गई थी। इसमें ओरिजनल ड्राइंग, नोट्स और स्कैच भी शामिल हो...

गीतिका: नर्मदा -आचार्य सन्जीव' सलिल'

सारांश यहाँ गीतिका आचार्य संजीव 'सलिल' साधना हो सफल नर्मदा- नर्मदा. वंदना हो विमल नर्मदा-नर्मदा. संकटों से न हारें, लडें,जीत लें. प्रार्थना हो प्रबल नर्मदा-नर्मदा. नाद अनहद गुंजाती चपल हर लहर. नृत्यरत हर भंवर नर्मदा-नर्मदा. धीर धर पीर हर लें गले से लगा. रख मनोबल अटल नर्मदा-नर्मदा. मोहिनी दीप्ति, आभा मनोरम नवल. नाद निर्मल नवल नर्मदा-नर्मदा. सिर कटाते समर में झुकाते नहीं. शौर्य-अर्णव अटल नर्मदा-नर्मदा. सतपुडा विन्ध्य मेकल सनातन शिखर सोन जुहिला सजल नर्मदा-नर्मदा. आस्था हो शिला, मित्रता हो 'सलिल'. प्रीत-बंधन तरल नर्मदा-नर्मदा. * * * * * आगे पढ़ें के आगे यहाँ

संपादकीयः फैसला तो हुआ पर न्याय नहीं

प्रोफेसर एचएस सभरवाल की हत्या के आरोप में धरे गए सभी छह आरोपी छूट गए हैं। नागपुर की अदालत ने उन्हें बरी करते हुए अभियोग पक्ष पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि पुलिस प्रशासन अपने आरोप साबित करने में बुरी तरह असफल हुआ। सनद रहे कि प्रोफेसर सभरवाल के परिजनों ने उज्जैन में हुई इस घटना का मुकदमा मध्य प्रदेश से बाहर लड़े जाने की याचना की थी। चूंकि आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे, जो भाजपा से जुड़ी है और जिसकी सरकार मध्य प्रदेश में है, सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि उसी प्रदेश में केस रहने से न्याय के निष्पादन में बाधा आ सकती है और यहां तक कि पुलिस पर दबाव बनाया जा सकता है। इसलिए केस को महाराष्ट्र के नागपुर भेज दिया गया। पर क्या न्याय हो पाया? इसका जवाब है नहीं। यह इसलिए नहीं कि आरोपी बरी हो गए, बल्कि इसलिए कि अपने आदेश के साथ की टिप्पणी में न्यायालय ने ही अपने न्याय पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। अब दिवंगत प्रोफेसर के पुत्र ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाएंगे। पर सवाल यह है कि अगर इतने हाई प्रोफाइल केस में राज्य बदलने के बावजूद न्याय नहीं मिलता, तो उन लाखों मुकदमों का क्य...

प्यार की भी एक मर्यादा हो

भावुकता में न बहकें कुलवंत हैप्पी क्या हुआ रोशनी? तुम उदास क्यों हो? कुछ नहीं रोहिणी...रोशनी मुझसे तो झूठ मत बोलो। मैं तुम्हारी सहेली हूँ, तुम्हारी रग-रग से वाकिफ हूँ, तुम मुझसे कुछ छुपा रही हो। बोला न नहीं, कुछ भी कहो रोशनी तुम मुझे कुछ छुपा रही हो। बोलो न क्या बात हुई, कहते हैं दुख बाँटने से कम होता है और खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं। तुम्हें पता है न रोहित के बारे में? हाँ तुम दोनों का प्रेम प्रसंग काफी चर्चा में है। क्या झगड़ा हो गया उससे। प्यार में रूठना-मनाना तो लगा ही रहता है। जिन्दगी में सुख-दुःख दोनों होते हैं। नहीं रोहिणी, बात वह नहीं। कल रोहित और मेरे बीच शुरू हुई तकरार ने एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया।हुआ यह कि कल मैं और रोहित फिल्म देखने गए थे। फिल्म देखकर हम जब थिएटर से बाहर निकले तो रोहित ने मुझे कहा कि घर में बहाना बनाकर एक दिन के लिए उसके घर जाऊँ क्योंकि उसके माता-पिता बाहर जा रहे हैं। मैंने उसको मना कर दिया, जिससे वो चिढ़ गया और कहने लगा क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करतीं, तो मैंने भी कह दिया क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करते। वो शारीरिक संबंध बनाने के लिए पिछले कई दिनों से दबाव ड...

ग़ज़ल मनु बेतखल्लुस, दिल्ली

बेखुदी, और इंतज़ार नहीं, छोड़ आई नज़र क़रार कहीं तेरी रहमत है, बेपनाह मगर अपनी किस्मत पे ऐतबार नहीं निभे अस्सी बरस, कि चार घड़ी रूह का जिस्म से, क़रार नहीं सख्त दो-इक, मुकाम और गुजरें, फ़िर तो मुश्किल, ये रह्गुजार नहीं काश! पहले से ये गुमां होता, यूँ खिजाँ आती है, बहार नहीं अपने टोटे-नफे के राग न गा, उनकी महफिल, तेरा बाज़ार नहीं जांनिसारी, कहो करें कैसे, जां कहीं, और जांनिसार कहीं ********************************