दोस्तों और मेरे आदरणीयों आप लोग तो जानते ही है हम हमेशा कुछ अच्छा करने की फिराक में रहे है हालाँकि ऐसा हुआ नहीं! पर कोशिश एक बार फिर हाजिर है तो आज हम आपको बता रहे है की एक अच्छा ब्लॉग बनाने के लिए क्या क्या होना जरुरी है॥आप आपके एक अच्छे ब्लॉगर बनने की ''दवा'' ! हम दावा करते है की अगर आप इस दवा का नियमित उपयोग करते है तो आपका सक्रियता क्रमांक १ हो जायेगा! और आप नंबर १ ब्लॉगर बन जायेंगे! एक अच्छा ब्लॉग बनाने में सबसे अधिक योगदान होता है पोस्ट का तो पोस्ट लिखते समय पोस्ट में निम्नलिखित सामग्री का होना बहुत जरुरी है ! १. सच्चाई के फूल -५ ग्राम २.सब्दों की मिठास ३.ईमानदारी के पत्ते -३ तोला ४.परोपकार की जड़ ५.मिलान्सार्ता के आंवले -५०० ग्राम ६.सत्संग का पानी - आवश्यकतानुसार ७.संगठन का दूध -२ लीटर 8 .शांतिप्रियता की छाल- 5 tola 9. उदारता का अर्क -२ माशा १०। स्वदेशप्रेम का रस-आधा लीटर ! बनाने की बिधि- इन सभी दवाओं का अच्छी तरह से मिश्रण करके परमात्मा के तपेले में भक्ति का शुद्ध घी डालकर प्रेम के चूल्हे पर रखकर ध्यान की अग्नि जलाये , अच्छी तरह बन जाने पर नीचे उतार लें और ठंडा...