Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हिन्दुस्तान दैनिक

आवश्यकता है ५४२ नालायकों की - कठोर टिप्पणी हेतु साधुवाद

मेरी पोस्ट " आवश्यकता है ५४२ नालायकों की " पर किन्हीं   BS की टिप्पणी के लिये उनका हार्दिक धन्यवाद।    इस प्रकार की पोस्ट पर एक रूढ़ि के रूप में , वाहवाही कर देने से बात वहीं की वहीं समाप्त हो जाती है जबकि विषय की गंभीरता मांग करती है कि इन प्रश्नों को मथा जाये।  आपने बहस चलानी चाही ,  इसके लिये आपको साधुवाद !  बी एस ने जिन बिन्दुओं को अपनी टिप्पणी में स्पर्श किया है , उनसे मेरी असहमति नहीं है।   मैं राज्य सभा का जिक्र नहीं कर रहा हूं।   राज्य सभा और लोक सभा की चयन प्रक्रिया बिल्कुल अलग है।   मेरा प्रयास सिर्फ हमारे संविधान की उन खामियों की ओर इंगित करना है जिनके चलते हमारे सांसदों की हर अगली पीढ़ी पहले वाली पीढ़ी की तुलना में निकृष्ट होती चली गयी है।     क्या ये सच नहीं है कि -   १ -    हमारे संविधान में सांसद या विधायक पद हेतु चुनाव लड़ने के लिये जो अर्हतायें निर्धारित की गयी हैं उनसे कहीं अधिक अर्हतायें किसी विद्यालय में चपरासी बनने के लिये निर्धारित होती हैं ?   हमारे देश के संविधान के प्रावधानों के अनुसार जो व्यक्ति स्कूल में चपरासी बनने के अयोग्य है , वह शि...