Skip to main content

Posts

Showing posts with the label hindi chhand

दोहों की दुनिया संजीव 'सलिल'

दोहों की दुनिया संजीव 'सलिल' देह नेह का गेह हो, तब हो आत्मानंद. स्व अर्पित कर सर्व-हित, पा ले परमानंद.. मन से मन जोड़ा नहीं, तन से तन को जोड़. बना लिया रिश्ता 'सलिल', पल में बैठे तोड़.. अनुबंधों को कह रहा, नाहक जग सम्बन्ध. नेह-प्रेम की यदि नहीं, इनमें व्यापी गंध.. निज-हित हेतु दिखा रहे, जो जन झूठा प्यार. हित न साधा तो कर रहे, वे पल में तकरार.. अपनापन सपना हुआ, नपना मतलब-स्वार्थ. जपना माला प्यार की, जप ना- कर परमार्थ.. भला-बुरा कब कहाँ क्या, कौन सका पहचान? जब जैसा जो घट रहा, वह हरि-इच्छा जान. बहता पानी निर्मला, ठहरा तो हो गंद. चेतन चेत न क्यों रहा?, 'सलिल' हुआ मति-मंद.. ********************