Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गुजरात

गुजरात की यूनिवर्सिटी में गाली देते चित्र

यहां एम.एस.यूनिवर्सिटी में रविवार को एक छात्र द्वारा अश्लील उच्चरण की मुखाकृति वाले व अभद्र शब्द लिखे चित्रों ( फूहड़)की प्रदर्शनी से हड़कंप मच गया है। फाइन आर्टस फैकल्टी में सोमवार से विद्यार्थियों द्वारा निर्मित चित्रों ,स्कल्पचर व मॉडल की प्रदर्शनी आरंभ हो रही है। इस प्रदर्शनी को देख कर विद्यार्थियों को अंक दिए जाते हैं और बाद में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाता है। इससे एक दिन पहले ही आपत्तिजनक चित्रों को लेकर विवाद गहरा गया है। पिछले तीन सालों से फूहड़ चित्रों की प्रदर्शनी के कारण यह विश्वविद्यालय सुर्खियों में रहता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीए अंतिम वर्ष के छात्र कुणाल सिंह ने इस प्रकार के भद्दे चित्रों को प्रदर्शनी में रख दिए। इन चित्रों को प्रदर्शनी में लगाने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया । छात्र से मांगा जाएगा खुलासा फाइन आर्टस संकाय के अधीक्षक दीपक कन्नल को इसकी भनक लगते ही इन विवादित चित्रों को तुरंत हटा लिया गया । लगातार तीन सालों से विवादित चित्रों को बनाए जाने से यूनिवर्सिटी प्रशासन में सनसनी फैल गई है। कन्नल ने बताया कि फाइन आर्टस के विद्यार्थिय...