Skip to main content

Posts

Showing posts with the label narendra modi

हौंसला टूटे ना।

मेरे दोस्तों, नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले यही देश के ढोंगी बुद्धिजीवी माहौल बनाने में लगे थे की देश में मार काट होगी खून खराबा होगा,उनकी सारी कोशिश तब बेक...

नरेंद्र मोदी ने किया अन्ना हजारे को आगाह, मेरी प्रशंसा के बाद निंदा के लिए रहें तैयार

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजसेवी अन्ना हजारे को एक पत्र लिखकर उनकी  (नरेंद्र मोदी) तारीफ करने पर धन्यवाद दिया है, लेकिन साथ ही आगाह किया है कि अब गुजरात का अहित करने वाला समूह आपको निशाना बना सकता है। इधर अन्ना ने अपने पूर्व के बयान पर कहा है कि उनका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वे विकास की तारीफ करते हैं लेकिन सांप्रदायिकता के खिलाफ हैं। मोदी ने अपने पत्र में हजारे को लिखा है गुजरात का लगातार विरोध करने वाले कुछ लोग इस अवसर को अपने हाथ से नहीं जाने देंगे। उन्होंने लिखा है,  कल मैंने मुझे और मेरे राज्य को दिए आपके आशीर्वाद के बारे में सुना। मुझे डर है कि अब आपके खिलाफ निंदा अभियान शुरू हो जाएगा। गुजरात के नाम से ही चिढ़ जाने वाला एक खास समूह आपके प्यार, बलिदान, तपस्या और सच के प्रति समर्पण पर कालिख पोतने का मौका नहीं छोड़ेगा। वे आपकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे, सिर्फ इसलिए कि आपने मेरे और मेरे राज्य के बारे में कुछ अच्छा कहा। मोदी ने खत में अमिताभ बच्चन से लेकर गुलाम वास्तनवी तक कई उदाहरण देते हुए कहा है कि आपको पता होगा जो भी गुजरात के बारे ...

पुरस्कार के नाम पर मोदी ने किया खिलाड़ियों का अपमान

वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय खिलाडियों को बीसीसीआई और राज्य करोडों रु. देने की घोषणा कर रहें है वहीं दूसरी और गुजरात के मुख्यमंत्री ने गुजरात में एकलव्य पुरस्कार देने की घोषणा से राज्य में विवाद उठ खडा हुआ है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकारें जहां पुरस्कार के रूप में खिलाड़ियों को करोडों रु. देने की घोषणा कर रहें हैं वहीं मोदी सरकार ने राज्य के मुनाफ पटेल और यूसूफ खान पठान को एकलव्य पुरुस्कार में महज एक-एक ट्रॉफी और एक एक लाख रु. की राशि दी जाएगी. इस एक लाख की राशि को लेकर मोदी पर आरोप लगाया है कि वे इस मुद्दे पर अल्पसंख्यकों के साथ भेद-भाव कर रहें है यही कारण है कि मुनाफ़ पटेल और यूसूफ खान आज सुबह ही मंबई से लौटे और यूसूफ खान अपने बडोदरा निवास स्थान और मुनाफ भ्ररुच पहुंच गए.इस बात पर इसीलिए हंगामा बरप रहा है क्योंकि मोदी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं.गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के भूतपूर्व अध्यक्ष नरहरि अमीन का कहना है कि यह क्रिकेटर का अपमान नहीं परंतु देश का अपमान है. दूसरी और क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि यह वाईब्रेट गुजरात है और गुजरात इतना समृद्धशील गुजरात है कि 1 करोड नहीं तो ...

मोदी की किताब ने बनाया रिकॉर्ड

विरोधियों की ओर से सांप्रदायिक होने का आरोप लगातार झेलने, लेकिन देश में गुजरात को एक विकसित राज्य के रूप में प्रसिद्धि दिलाने वाले वहां के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक और इतिहास रचने वाले हैं। खबर है कि ग्लोबल वार्मिंग पर उनकी लिखी हुई पुस्तक 'कन्वीनिएंट एक्शन' प्रकाशित होने से पहले ही रिकॉर्ड आर्डर प्राप्त कर रही है। पुस्तक की प्रकाशक मैकमिलन पब्लिशर्स इंडिया लिमिटेड के मुख्य प्रकाशक संजय सिंह ने बताया कि इस पुस्तक का पहला संस्करण 20,000 प्रतियों का था, लेकिन अब कंपनी के पास तकरीबन 40,000 कॉपी का ऑर्डर आ चुका है। इस पुस्तक का लोकार्पण मंगलवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम करेंगे। 240 पृष्ठों की इस पुस्तक की कीमत 495 रुपये से लेकर 595 रुपये होगी।