Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मदर डे

सताता है रुलाता है,पर माँ कहता है

संजय सेन सागर जी हिन्दुस्तान का दर्द के संपादक है और उनकी यह रचना दैनिक भास्कर के ''रसरंग'' में पहले पढने को मिली थी जिसे आज तक संभाल कर रखा था आज आपके सामने प्रस्तुत कर रही हूँ,मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की यह नज्म आपके दिल तक पहुंचेगी... संजय सेन सागर जी ने अपनी उम्र से बहुत ही बड़े काम किये है,उनकी आयु अभी मात्र २० साल है और उन्होंने अभी से ही बह मुकाम हासिल कर लिया है जिसे हासिल करने मे एक लम्बा अर्सा बीत जाता है. तो आप आनंद लीजिये इस नज्म का और हम कामना करते है की आप सदा माँ के आँचल के तले बने रहें.... वह अब भी मुझे मां कहता है। सताता हैं रुलाता है कभी कभी हाथ उठाता है पर है वह मुझे मां कहता है। मेरी बहू भी मुझे मां कहती हैं उस सीढ़ी को देखो,मेरे पैर के इस जख्म को देखो, मेरी बहू मुझे उस सीढ़ी से अक्सर गिराती है। पर हाँ,वह मुझे मां कहती है। मेरा छोटू भी बढिया हैं, जो मुझ को दादी मां कहता है, सिखाया था ,कभी मां कहना उसको अब वह मुझे डायन कहता हैं पर हाँ कभी कभी गलती सें वह अब भी मुझे मां कहता है। मेरी गुड़िया रानी भी हैं ,जो मुझको दा...

फादर्स डे स्पेशल - पिता को समझने में लगता है वक्त..

पिता महान होते है, यह समझने में उम्र निकल जाती है। और जब वाकई समझ में आता है कि पिताजी ही सही थे, तब तक काफी देर हो चुकी होती है..। हर बच्च अपनी पिता की गोद में बढ़ता है, उनकी उंगली पकड़कर चलना सीखता है, दुनिया देखता है, लेकिन फिर भी उसे अपने पिता की शख्सियत को समझने में काफी वक्त लग जाता है। उम्र के विभिन्न हिस्सों में हर बच्चे की नज़र में पिता की छवि बदलती रहती है। उनकी बातें स्मृतिपटल पर स्पष्ट निशान छोड़ जाती हैं। लेकिन एक समय ऐसा आता है, जब वही निशान फिर से उभरने लगते हैं.. पांच वर्ष की आयु तक हर बालक यही समझता व कहता है कि मेरे पिताजी बहुत अच्छे हैं। दुनिया में उनका जैसा कोई नहीं। फिर बच्चा बड़ा होता है। छह से बारह वर्ष की उम्र के बीच समझने के बाद कहता है- ‘मेरे पिताजी यूं तो बहुत अच्छे है, लेकिन पता नहीं क्यों जल्दी गुस्सा हो जाते हैं।’ युवावस्था में पहुंचने तक बच्चे की समझ-बूझ में परिवर्तन आने लगता है। अब वह अपने पिता के बारे में कहता है- ‘पहले मेरे पिताजी बहुत अच्छे थे, लेकिन अब न जाने क्यों वे तुनक-मिजाÊा होते जा रहे हैं।’ अब उसका विवाह हो चुका है और वह बच्च स्वयं एक पिता है। ...

मैं फिर हार गया..आखिर मेरी कविता कब जीतेगी...

संजय सेन सागर ......! शैलेश भारतवासी जी को हिन्दयुग्म के एक और सफल आयोजन पर बधाई और उनके हिंदी प्रेम को मेरा सलाम..!! मैं भी थोडा बहुत लिखता हूँ मैंने आखिरी कविता पिछले माह हिंद युग्म की यूनिकवि प्रतियोगिता के लिए लिखी थी..प्रतियोगिता हो गयी..नतीजे आ गए..मैं हार भी गया अब इस कविता का क्या करूँ? कोई काम की नहीं रही..शायद! सोचा आप लोगों को ही पढ़ा देता हूँ..तो पढिये आप इस कविता को और मैं अभी जून माह के लिए नयी कविता लिखूंगा..वो मुझे हराते-हराते हार जायेंगे,पर मैं हारते हारते नहीं हारूंगा.....और एक दिन जीत कर ही दम लूँगा! लेकिन कब अभी यह तय नहीं है..फिलहाल अभी आपका इसे पढ़ लेना ही बेहतर है अमिट दर्दीली दांस्ता क्यों इस दुनिया मे हर शख्स हार जाता है क्यों आसमान को चीरने वाला ही मंजिल पाता है क्यों दर्द और मुस्कराहट रहते है साथ हमेशा क्यों आखिर में दर्द मुस्कराहट से हार जाता है? जिंदगी आखिर क्यों ख़त्म हो जाती है,इच्छाओं से पहले क्यों हर एक सपना टूट जाता है,हकीकत से पहले? क्यों जेहन में शून्य छा जाता है? आखि...

देश पर न्यौछावर बेटा मेरा - मदर्स डे स्पेशल

चिलचिलाती धूप में आंचल की ओट में यूं चेहरा, बारिश में कोमल हाथों से भीगे बाल पोंछना, गोदी में बैठकर रोटी का वो कौर, रात की लोरियां और सुबह जल्दी उठने पर रोज रोज झिड़कियां। मां से जुड़ी यादें इतनी सारी हैं कि उस रग रग में बसे ममत्व को कहने के लिए एक दिन नाकाफी है। अपनी मां को नमन करने, कृत्ज्ञता व्यक्त करने और उसके सारे दुलार को फिर से तरोताजा कर देने के लिए मदर्स डे काफी खास है। अपनी मां के वात्सल्य और पोषण को न भूलते हुए क्यों न आज उस मां को नमन करें, जिसनें अपने बेटे को खुद के सुख के लिए संजोय नहीं रखा बल्कि देश की सुरक्षा के लिए उसकी आहुती दे डाली। सलाम उस मां को जिसके बेटे ने सरहद पर लड़ते हुए दम तोड़ा और वह घर पर इस इंतजार में बैठी रही कि बेटा जब लौटेगा तो दुलार से सेहरा बांधेगी, अपने हाथों से खाना बनाएगी, उसकी सूनी आंखो में बेटे की परछाई तो नहीं पड़ी लेकिन आंखों की कोर गीली हो गई। इस गर्व के साथ कि उसने जो किया है वह हर कोई नहीं कर सकता.... याद करें उन मांओं को जिनके पास अब बस अपने बेटे की यादें रह गई हैं...उस मां को जिसने अपने बच्चों की जिम्मेदारी अकेले उठा रखी है.क्योंकि उसका प...

खत मां के नाम

याद है सीख ‘हमें किसी के बारे में पहले से ही कल्पना नहीं करनी चाहिए। किसी की निंदा का जीवन में स्थान नहीं होना चाहिए, क्योंकि इंसान पल-पल बदलता है।’ मां के ये शब्द आज भी मन में बसे हुए हैं। मेरे जीवन की प्रेरणा मेरी मां ही हैं। मेरी भाषा, मेरे संस्कार सब उन्हीं के देन हैं। मां प्रसिद्ध थीं इसलिए उसका सीधा असर हमारे व्यक्तित्व पर पड़ा। आज मैं भी मां हूं और जीवन के हर कदम पर उसके (मां के) पदचिह्नें पर चल रही हूं। मुझे आज भी वो क्षण याद है जब मेरे हाथों में इंफेक्शन हो गया था और दोनों हाथों से काम करना मुश्किल था। इस स्थिति में मां ने उस तरह खयाल रखा जिस तरह नवजात शिशु का रखा जाता है। मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊपर है। अनुराधा शंकर, डीआईजी इंटेलीजंेस मां तुम्हें क्या दूं! हर साल की तरह फिर मदर्स-डे आया है और इस बार भी मैं दुविधा में हूं कि मां तुमको क्या तोहफा दूं। आज तक मां तूने ही तो मुझे दिया है प्यार और दुलार। जब भी तुम्हें तोहफा देने के बारे में सोचती हूं तो दुविधा में पड़ जाती हूं, क्योंकि संसार के सारे तोहफे यदि एकत्रित कर लूं तो भी तुम्हें देने लायक तोहफा न बना पाऊंगी। इसलिए हर ...

मदर्स-डे पर चंद्रकांत देवताले की रचना

चंद्रकांत देवताले मां के लिए संभव नहीं होगी मुझसे कविता अमर चिऊंटियों का एक दस्ता मेरे मस्तिष्क में रेंगता रहता है मां वहां हर रोज चुटकी-दो चुटकी आटा डाल देती है मैं जब भी सोचना शुरू करता हूं यह किस तरह होता होगा घट्टी पीसने की आवाज मुझे घेरने लगती है और मैं बैठे-बैठे दूसरी दुनिया में ऊंघने लगता हूं जब कोई भी मां छिलके उतारकर चने, मूंगफली या मटर के दाने नन्हीं हथेलियों पर रख देती है तब मेरे हाथ अपनी जगह पर थरथराने लगते हैं मां ने हर चीजा के छिलके उतारे मेरे लिए देह, आत्मा, आग और पानी तक के छिलके उतारे और मुझे कभी भूखा नहीं सोने दिया मैंने धरती पर कविता लिखी है चंद्रमा को गिटार में बदला है समुद्र को शेर की तरह आकाश के पिंजरे में खड़ा कर दिया सूरज पर कभी भी कविता लिख दूंगा मां पर नहीं लिख सकता कविता आगे पढ़ें के आगे यहाँ