Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हमारा भारत

किसी को भी PM क्यों बनाया जाए...

सायना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मुझे अमेरिका का सिस्टम बहुत पसंद है। वहां राष्ट्रपति पद के लिए सिर्फ दो लोग ही आमने-सामने होते हैं। इन्हें भी इनकी मैरिट के आधार पर चुना जाता है। ये दोनों अलग-अलग विचारधारा वाले समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों में से एक को जनता चुनती है और उसे राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने से पहले पूरा समय दिया जाता है ताकि वह चीजों को अच्छी तरह समझ सके और फिर पदभार संभाले। वहां सबकुछ बहुत पारदर्शी है। लेकिन भारत में तीसरा या चौथा व्यक्ति जो कि मौकापरस्त होता है उसे ही फायदा होता है। वह व्यक्ति जो समाज में अपनी ताकत, पैसे और जाति-धर्म के आधार पर जाना जाता है न कि अपने गुणों के आधार पर। जिन लोगों को हम जानते तक नहीं कई बार वे लोग हमारे देश को चलाने की बात करते नजर आते हैं। पहले दो को कोई बहुमत नहीं मिलता और तीसरा बाजी मार ले जाता है। मैं बहुत उलझी हुई हूं कि हमारे देश के नेता किस ढंग से हमारा देश चला रहे हैं। टीवी पर दिखाया गया कि कैसे संसद में घूस देकर कर लोगों को खरीदा जा रहा था। मुझे नहीं मालूम कौन सही है, वो जिसे कसूरवार ठहराया जा रहा है या वो जो कस...

दिल को हिला देने वाले नजारे !!

य ह बात आज से ३ दिन पहले की है मैं कानपुर स्टेशन के प्लेटफोर्म नम्बर सात पर अपनी ट्रेन अवध एक्सप्रेस का इंतज़ार कर रहा था, जो की एक घंटे लेट थी, तो प्लेटफोर्म नम्बर सात पर पुष्पक एक्सप्रेस आ कर रूकती है, जो लखनऊ से बांद्रा के लिए चलती है, मैं जहाँ खड़ा था उसके सामने ट्रेन की रसोई (Pantry Car) थी, कुछ देर खड़े होने के बाद ट्रेन चली गई तभी मेरी नज़र रेल पटरी के बीच मे पड़ी जहाँ पानी की पाइप लाइन पर एक आदमी बैठा था, और वो ट्रेन की रसोई मे से फेंकी गई जूठी प्लेटो मे खाना बीन कर खा रहा था, उसके पास चार आवारा कुत्ते घूम रहे थे वो भी उन्ही प्लेटो मे से खाने की तलाश मे थे.....उस आदमी के बाएँ हाथ मे एक लकड़ी थी जिससे वो उन कुत्तो दूर भगा रहा था और दायें हाथ से जल्दी जल्दी खाना उठा कर खा रहा था, कुत्ते भी काफ़ी भूखे थे, वो भी हर तरीके से कोशिश कर रहे थे की उन्हें कुछ खाने को मिल जाए.....मैंने अपनी ज़िन्दगी मे पहली बार इंसान और जानवर को खाने के लिए लड़ते देखा था। आगे पढ़े