भोपाल. राजधानी में कैट की ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटर टेक्नोक्रेटस इंस्टीटच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (टीआईटी) में जांच के बहाने लड़कियों के कपड़े उतरवाने पर बवाल मच गया है। घबराई लड़कियों और उनके परिजनों ने इसे लेकर आपत्ति उठाई है। अश्विनी पांडेय की रिपोर्ट-
राजधानी में कैट की ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटर टेक्नोक्रेटस इंस्टीटच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पर नकल रोकने के लिए होने वाली जांच की आड़ में लड़कियों की आपत्तिजनक चेकिंग की जा रही थी। लड़कियों और उनके परिवारजनों ने आरोप लगाया है कि चेकिंग की आड़ में जांच करने वाली शिक्षिका पहले तो ऊपर के कपड़े उतरवा रही थी, इसके बाद शरीर को कहीं भी छू रही थी। जब लड़कियांे ने आपत्ति ली तो शिक्षिका का कहना था कि हमें ऊपर से आदेश है तब हम ऐसी जांच कर रहे हैं।
चे¨कग रूम में नहीं रखा सुरक्षा का ध्यान
सोमवार को कैट की ऑनलाइन परीक्षा १क् बजे से शुरू होना थी। प्रतिभागियों को ८ बजे सेंटर पर पहुंचना था। ८.३क् बजे से लड़कियों की चेकिंग शुरू हुई। जिस कमरे में चेकिंग की जा रही थी, उसका दरवाजा तक बंद नहीं किया गया था। केवल परदे की थोड़ी सी आड़ ...