Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कांग्रेस का गुण्डा'राज

अदना पाकिस्तान और विशाल भारत

पाकिस्तान की भारत नीति केवल एक आधारभूत सिद्धांत पर आधारित है और वह यह कि पाकिस्तान हमेशा सही है। इसका स्वाभाविक रूप से यही मतलब निकलता है कि भारत हमेशा गलत है और वह अपने बड़े आकार के कारण बच निकलता है। जबकि सचाई तो ये है कि आकार और ताकत का आपसी रिश्ता बेमतलब है। ब्रिटेन भारतीय उपमहाद्वीप की किसी भी मंझोले आकार की रियासत से छोटा था, लेकिन उसने आधी दुनिया पर हुकूमत की। गिले-शिकवों का अहाता बड़ा होता है और उसमें बेतुकी बातों को भी जगह मिल जाती है। आगे पढ़ें पाकिस्तानी तर्क के अनुसार सीमापार का आतंकवाद भी भारत का दोष है, क्योंकि उसकी जड़ में भारत में कश्मीरी मुस्लिमों के साथ किया गया अन्याय है। ऐसे में इतिहास एक शोकगाथा बन जाता है और यदि तथ्य इससे मेल नहीं खाते तो उन्हें बदल भी दिया जाता है। तब इस तथ्य पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है कि यह पाकिस्तान ही था, जिसने विभाजन के छह महीनों बाद कश्मीर के मुद्दे पर लड़ाई शुरू की। जबकि सचाई तो यह है कि यदि 1947 में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित कोई भी हस्तक्षेप नहीं होता तो 1948 तक बातचीत के जरिए कश्मीर का मसला संभवत: थोड़े विभाजन के साथ सुलझा ...