Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दुःख दर्द

बॉलीवुडः कास्टिंग काउच से रेप तक, कई चेहरे

शाइना आहुजा का उनकी नौकरानी के साथ रेप केस हर और चर्चा का विषय बन चुका है। यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड हस्ती पर बलात्कार का आरोप लगा है। पहले भी कई बार कास्टिंग काउच, पैसे और काम का लालच दे या फिर मजबूरी का फायदा उठाते हुए बॉलीवुड के नवाबों ने लड़कियों का फायदा उठाया है। हालांकि ये बात अलग है कि जितने मामले सामने आए उससे कहीं ज्यादा मामले कई कारणों के चलते सामने नहीं आ पाए। कई बार हस्तियों के दबाव के चलते बाहर ही नहीं आए, कितने ऐसे मामले हैं जिनमें लड़कियों ने डरकर अपनी इज्जत बचाने के सवाल पर मुंह ही नहीं खोला और अपमान का दर्द पी लिया। शाइनी आहुजा का केस थोड़ा अलग है, आमतौर पर जब कोई स्टार बलात्कार या ऐसे किसी आरोप में फंसता है तो वह सरासर आरोपों से इंकार कर देता है। शाइनी ने ऐसा नहीं किया, पहले बलात्कार करने की बात स्वीकारी और बाद में होश आने पर यह कहने लगे कि उन्होंने रजामंदी से सेक्स किया.. मधुर भंडारकर का केस भी कुछ ऐसा ही था। हां इस बार शिकार हुई थी फिल्मी दुनिया में करियर बनाने आई एक लड़की। प्रीति नाम की इस लड़की ने आरोप लगाया कि मधुर ने फिल्मों में काम देने की बात पर उस...

कभी कोल्डड्रिंक पीने के पैसे नहीं थे बिग बी के पास

कि सी ने सच ही कहा है, जिस व्यक्ति ने जीवन में संघर्ष नहीं किया, वो कभी बड़ा नहीं बन सकता और बड़ा बनने के लिए जीवन की छोटी-छोटी चीजों से सीख लेना बहुत जरूरी है। सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन का जीवन भी कुछ ऐसे ही उतार-चढ़ाव से भरा था। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर अपने जीवन के कुछ अनुभवों के बारे में लिखा है। उन्होंने अपने बचपन के उन दिनों का जिक्र किया है जब उनके पास कोकाकोला पीने के पैसे नहीं होते थे, दोस्तों की बर्थ-डे पार्टी में जाने के लिए अच्छे कपड़े नहीं होते हैं। अमिताभ ने लिखा कि उनके माता-पिता की आय काफी सीमित थी और उतने ही पैसों में वे अपने बच्चों को पालते थे। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के विज्ञान भवन में हर्बट वोन करांजन ने फिलहार्मोनिक ऑर्केस्ट्रॉ आयोजित हुआ था, मगर वे सिर्फ इसलिए वहां नहीं जा पाए थे क्योंकि उनके पास अच्छे कपड़े नहीं थे और जो कपड़े थे उनको ड्राय क्लीन करवाने के पैसे नहीं थे। बिग बी ने लिखा है कि उन्हें स्कूल का क्रिकेट क्लब ज्वाइन करना था, लेकिन मां तेजी बच्चन के पास इसके लिए दो रुपए (जी हां मात्र 2 रु.) भी नहीं थे। इससे बिग भी काफी निर...