Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ओबामा को छोड़ना होगा ब्लैकबेरी का इस्तेमाल

पवित्र बाईबल का भारतीय संस्करण लांच किया गया

पहली नजर में यह फोटो कृष्ण भगवान के जन्म की लगती है कि देवकी और वासुदेव उन्हें कंस से बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दरअसल इसमें यीशू मसीह का जन्म दिखाया गया है. ये तस्वीर छपी है बाईबल के भारतीय़ संस्करण में. जिसे मुंबई के सेंटपॉल पब्लिकेशन ने देश में पहली बार बाईबल को भारतीय़ परिवेश में लांच किया है. इसमें सरल भाषा में चित्रों के जरिये बाईबल को समझाया गया है. इसकी खास बात ये है कि इसमें ज्यादातर चित्र भारतीय वेषभूषा में हैं. कहीं हिंदुस्तानी मां की अपने बेटे से आशाएं दिखाई गई हैं तो कहीं रिक्शेवाले को दिखाया है कि वो दुनिया को अन्न पहुंचाता है. लेकिन खुद वो भूखा सोता है.इस बाइबल को लिखने में देशभर के स्कॉलर्स ने बीस सालों तक मेहनत की है. लगभग ढाई हजार पेजों की इस किताब की कीमत ढाई सौ रुपए है और महीनेभर में ही इसकी डेढ़ हजार प्रतियां बिक चुकी हैं.गौरतलब है कि लगभग बीस साल पहले फिलीपींस में बाइबल का स्थानीय संस्करण सबसे पहले लांच किया गया था. उसके बाद से ही बाईबल के भारतीय संस्करण की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं.

ओबामा को छोड़ना होगा ब्लैकबेरी का इस्तेमाल

न्यूयार्क. अमेरिका के राष्ट्रपति होने की एक कीमत तकनीक प्रेमी बराक ओबामा को चुकानी होगी क्योंकि उन्हें अपने ब्लैकबेरी का इस्तेमाल बंद करना होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति होने की एक कीमत तकनीक प्रेमी बराक ओबामा को चुकानी होगी क्योंकि उन्हें अपने ब्लैकबेरी का इस्तेमाल बंद करना होगा. अगर मीडिया की खबरों को माना जाए तो अत्याधुनिक फोन ब्लैकबेरी के प्रकट रूप से आदी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा को व्हाइट हाउस में पदभार ग्रहण करने से पहले इसे छोड़ना होगा। अगर मीडिया की खबरों को माना जाए तो अत्याधुनिक फोन ब्लैकबेरी के प्रकट रूप से आदी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा को व्हाइट हाउस में पदभार ग्रहण करने से पहले इसे छोड़ना होगा. न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा कि ईमेल संबंधी सुरक्षा कारणों के चलते वह प्रेसिडेंशियल रिकार्ड्स ऐक्ट के अधीन होंगे जिनसे उनका व्यक्तिगत सहित पूरा संपर्क आधिकारिक रिकार्ड में दर्ज होगा। न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा कि ईमेल संबंधी सुरक्षा कारणों के चलते वह प्रेसिडेंशियल रिकार्ड्स ऐक्ट के अधीन होंगे जिनसे उनका व्यक्तिगत सहित पूरा संपर्क आधिकारिक रिकार्ड में दर्ज होगा. आखिरकार वह स...