Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दोहे

बजट पर कुछ पंक्तियाँ.

गाँवों में अब हो रहा पूँजी का हुड दंग सारे हिल - मिल लूटते करदाता है तंग .. करदाता है तंग करें अब क्या और कैसे मन को मोहे आज प्रणब की खूब लपूसें .. काले गोरे कोट पर हो गयी कर की मार सस्ती होती आज फिर मंहगी मंहगी कार मिला बहुत सा प्यार मिलेगा अब रोजगार मिलकर खाएं आज खोदते सड़कें यार...... सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ

दोहे : आचार्य संजीव 'सलिल'

आरक्षण ने कर दिया, नष्ट स्नेह-सद्भाव। राजनीति विष-वल्लरी, फैलाती अलगाव।। प्रतिभाएं कुंठित हुईं, बिन अवसर बेचैन। सूरदास ज्यों फोड़ते, मृगनयनी के नैन॥ आरक्षण धृतराष्ट्र को, पांडव को वनवास। जब मिलता तब देश का , होता सत्यानास॥ जातिवाद के नाग का, दंश बन गया मौत। सती योग्यता को हुई, जाट तवायफ सौत॥ हीरा पड़ा बजार में, कांच हुआ अनमोल। जन-सेवा वृत्त-तप गया, सत्ता-सुख-लाख दोल। ***********
हिंदुस्तान का दर्द.... -- नाग साँप बिच्छू खड़े, जनता है मजबूर। जिसे चुना वह डसेगा, हो सत्ता में चूर।। -- तेंतीस प्रतिशत से अधिक, मिलें न जिसको मत। जब्त जमानत हो 'सलिल', सुधरेगी कुछ गत।।

दोहे चूहे संजीव 'सलिल'

चूहे चूहे नश्वर कुतरते, नहीं अनश्वर याद. माटी को माटी करें, समय न कर बर्बाद. चूहे तो मजबूर हैं, करते मेहनत नित्य। चिर भूखे मजदूर हैं, पूजें काम अनित्य। हर आतंकी शिविर में, यदि दें इनको भेज. कुतर उन्हें खा जायेंगे, दांत बहुत हैं तेज. संसद में जा सकें तो, नेताओं को काट। सोते से देंगें जगा, रोज खादी कर खाट। भाषण देने गए तो, इनकी ही आवाज. हर चैनल पर मिलेगी, होगा इनका राज. धूम बाल उद्यान में, मचा सकेंगे रोज। चन्द्र देव से मिलेंगे, खायेंगे संग भोज.