Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मां के मरने के 48 घंटे बाद पैदा हुई बच्ची

मां के मरने के 48 घंटे बाद पैदा हुई बच्ची

लंदन। ब्रिटेन में डॉक्टरों ने एक ऐसा करिश्मा कर दिखाया है जिस पर यकायक विश्वास नहीं होता। ब्रिटिश डॉक्टरों ने मस्तिष्काघात के कारण मृत हुई गर्भवती महिला के पेट से दो दिनों बाद बच्ची का जन्म कराने का हैरतभरा कारनामा पेश किया है। इस खबर की पुष्टि आक्सफोर्ड में एक अस्पताल ने मंगलवार को की। मां जाइन सोलिमैन की हृदय गति तब तक चलती रही, जब तक कि उसके पेट में पल रही बच्ची आया जाइन को शुक्रवार को आक्सफोर्ड के जॉन रेडक्लिफ अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बाहर नहीं निकाल लिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सोलिमैन की मस्तिष्काघात के कारण मौत हो गई थी। उसके पेट में पल रहे बच्चे के 48 घंटे के भीतर जन्म के लिए उसे स्टीरायड्स की भारी खुराक दी गई थी। इस तरह की घटना विरले देखने को मिलते हैं लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले स्पेन में 1999 में इसी तरह चिकित्सीय रूप से मां की मौत होने के बाद डाक्टरों ने बच्चे के जन्म को संभव किया था।