Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश

प्रभु (दशरथ) चावला की राम कहानी

आलोक तोमर कहानी अब नए-नए मोड़ लेती जा रही है। तत्कालीन पाकिस्तान के डेरा गाजीखान से दो साल का एक बच्चा विभाजन के दौरान शरणार्थी के तौर पर माता पिता के साथ भारत आया था। जमुना पार में झिलमिल कॉलोनी में परिवार को एक छोटा सा घर मिला। यह बालक अब प्रधानमंत्रियों और कैबिनेट सचिवों के साथ उठता बैठता है और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर उसके फोन पर लगभग खड़े हो कर बात करते है। जानने वाले बताते हैं कि बच्चा बड़ा हुआ और देशबंधु कॉलेज, कालका जी से पढ़ाई करने के बाद पहले एक कॉलेज में पढ़ाया और फिर पत्रकार बन गया। ऐसे भी बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने इस बच्चे यानी प्रभु चावला को झिलमिल कॉलोनी की रामलीला में दशरथ की भूमिका करते देखा था। लेकिन प्रभु चावला सिर्फ मंच तक ही दशरथ रह गए। बेटे अंकुर को राम नहीं बना पाए। सीबीआई की फाइलों में अंकुर चावला का नाम अमर उजाला दलाली प्रकरण के एक दलाल के तौर पर दर्ज है। अब आपको बताते हैं अमर उजाला की कहानी। 1948 मे ही जब प्रभु चावला माता पिता की गोद में सीमा पार कर के दिल्ली पहुंचे थे, आगरा में स्वर्गीय डोरी लाल अग्रवाल और स्वर्गीय एम एल माहेश्वरी ने मिल कर अमर उजाला ...

संजय गाँधी का भूत और वरुण !

खुर्शीद अहमद- भड़ास फॉर यूपी क्या होता है जब कोई भूत और ज्यादा शक्तिशाली होकर आता है और इंसानों को मारता है जिसके (उस भूत के) अपने पिता सत्तर के दशक में प्रधान मंत्री तो नहीं था मगर परदे के पीछे उसी की ताक़त सबसे ज़्यादा थी? मैं बात कर रहा हूँ वरुण गाँधी की, जो कि अपने पिता से इतिहास से सिखने के बजाये, उसे दोहराने के बजाये इतिहास का ज़हर फैलाने का काम किया इतिहास तो खैर अलग की बात है लेकिन यह ज़रूर था कि वरुण गाँधी आज का राहुल गाँधी हो सकता था मगर अफ़सोस, ऐसा नहीं हुआ और इतिहास तो वैसे भी 'अगर' या 'मगर' आदि से नहीं बनता या व्याख्यांवित होता है इतिहास कभी किसी को हमेशा के लिए शक्तिशाली नहीं बना के रखता है संजय गाँधी, वरुण के पिता एक अत्यधिक शक्तिशाली राजनीतिग्य थे और इंदिरा गाँधी के 'सबसे प्रिय पुत्र' इंदिरा जी उनका बहुत फेवोर करती थीं वह ऐसे पुरुष थे जो जिनके लिए सफलता पहले से ही इंतज़ार कर रही होती थी 23, जून 1980 का वह मनहूस दिन जब वह सिंगल इंजिन वाले जहाज़ को उड़ते हुए मज़ा ले रहे थे और वो तीन चक्कर लगा चुके थे, सामान्यतः वह इतनी बार में संतुष्ट होकर वापस ...