Skip to main content

Posts

Showing posts with the label alok tomar

आप रुकते, तो जरा और बहस होती आलोक जी…

♦ अविनाश क ल जब मित्र अभिषेक श्रीवास्‍तव का एसएमएस आया कि आलोक तोमर नहीं रहे, मैं उदास हो गया। होली का रंग अचानक उतर गया। मैंने अभिषेक को कोई जवाब नहीं दिया। आमतौर पर इस औपचारिक उत्तर से अपने कर्तव्‍य को पूरा कर सकता था कि दुख हुआ। लेकिन जो दुख था, उसके लिए शब्‍द नहीं थे। वह अंदर की रुलाइयों में उतर रहे थे और बाहर पड़ोस के वे लोग मौजूद थे, जो आलोक तोमर को नहीं जानते थे। मिलने के तमाम  संयोगों के बावजूद आलोक तोमर से मैं नहीं मिला था। हमारी फोन पर कभी कभी बात होती थी। हम हमेशा एक दूसरे से नाराज रहे, लेकिन बात करते रहे। मोहल्‍ला लाइव के लिए जब भी उन्‍होंने कुछ भेजा, उनके परिचय से छेड़छाड़ करते हुए मैं लिखता था, लेखक अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्‍व काल में उनका भाषण लिखते थे। एक बार उन्‍होंने फोन किया और कहा कि यह सच तो है, लेकिन अब उस सूचना को परिचय में न ही दें तो बेहतर। मैं शर्मिंदा हुआ और मैंने तुरंत उस पंक्ति को हटाया। हिंदी की  कुछ साइट्स उनकी प्रिय वेबसाइट्स थी और मेरी अप्रिय। प्रभाष जोशी के वे घनघोर समर्थक थे। मोहल्‍ला लाइव पर जब प्रभाष जोशी के मूर्तिभंजन का अभियान...

''कम्प्यूटरजी लॉक कर दिया जाए'' लिखने वाले की जिंदगी का यूं लॉक होना

मन बहुत बेहद भारी है, लिखने का मानस ना भी हो तो लिख रहा हूं कि जिसने लिखाना सिखाया लिखने का हौसला दिया उस पर लिखना जरूरी है.... 'बको, संपादक बको' ये शब्द अब मेरे लिए कभी नहीं होगे. मुख्यधारा की पत्रकारिता में मेरे पहले संपादक जिसने क्या कुछ नहीं सिखाया, आज ये सोचता हूं तो लगता है पत्रकारिता में जो जानता हूं, लिखना सीखा है अगर उसमें से आलोक जी की पाठशाला के पाठ निकाल दूं तो कुछ बचेगा क्या? क्या कहूं उनके लिए ज्यादातर मेरा अपना है, वज्ह ये कि  एक दशक से ज्यादा बडे भाई का सा हाथ सिर पे रहा ..एक बार बोले-'' उदास क्यों हो, ब्रेक अप हो गया!'' मैं ने कहा -''हां'' तो जो कहा आज भी याद है -''और प्यार कर ले, सुप्रिया से पहले दो बार प्यार में हारा था आज ही पहली का तबादला करवाया है परेशान थी  सो चीअर अप! चल, बियर पीएगा '' सीनियर इंडिया के लिए काम करते लिखते वक्त एक बार उन्हें फोन किया (ऐसे ही पूछता था हमेशा उनसे - क्या लिखूं हालात यह है)  तो बोले - ''जाफना हूं किसी ने वादा किया है कि प्रभाकरण से मिलवा देगा'' तो मैंने कहा- ...