Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कुण्डली छंद

कुण्डलिनी : करो समय पर काम --आचार्य संजीव 'सलिल', संपादक दिव्य नर्मदा

सदा समय पर जो करे, काम और आराम. मिले सफलता उसी को., वह पाता धन-नाम. वह पाता धन-नाम, न थक कर सो जाता है. और नहीं पा हार, बाद में पछताता है. कहे 'सलिल' कविराय, न खोना बच्चों अवसर. आलस छोडो, करो काम सब सदा समय पर। -दिव्यनर्मदा.ब्लागस्पाट.कॉम, -सलिल.संजीव.ब्लागस्पाट.कॉम