Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टक्कर में कौन

सिल्वर जुबली हेरीटेज वॉक..

चंडीगढ़.नगर प्रशासक के सलाहकार प्रदीप मेहरा ने रविवार को झंडी दिखाकर सिल्वर जुबली हेरिटेज वॉक को रवाना किया। यह वॉक सुखना लेक से शुरू होकर ली काबरूजिए सेंटर, सेक्टर-19 पहुंच कर खत्म हुई। इसका आयोजन इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज ने किया था। ट्रस्ट के चंडीगढ़ चैप्टर के संयोजक का कहना है कि शहर की युवा पीढ़ी को कल्चरल हैरीटेज की जानकारी और इसके संरक्षण के लिए ही इस वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। आगे पढ़ें के आगे यहाँ

जोड़-तोड़ की कोख से जन्‍मेगा पीएम

लोकसभा चुनावों में स्‍पष्‍ट बहुमत पाना अब दूर की कौड़ी बन चुकी है। सन 90 के बाद से हम लगातार ऐसी सरकारें देखते आ रहे हैं, जो जोड़-तोड़ से अपना कार्यकाल पूरा करने की कोशिश करती रहती हैं। इस महीने से शुरु होने जा रहे आम चुनावों के क्‍या नतीजे हो सकते हैं यह जानने के लिए देश के कई मीडिया ग्रुप और एजेंसियां सर्वे करा रही हैं और कुछ ने तो सर्वे संपन्‍न भी कर लिए हैं। जिनसे अनुमान लगाया जा सकता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, और कौन पहुंचेग पीएम की कुर्सी तक। हालांकि सभी सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत नहीं ला पाएगी।ऐसी स्थिति में सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की संभावनाएं सामने हैं। जो पार्टी इस खेल में जीतेगी वही सरकार बनाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 234 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 186 सीटें मिलने का अनुमान है। यह दावा ‘द वीक’ पत्रिका के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में किया गया है। इसी तरह इंडिया टुडे द्वारा कराए गए सर्वे में कांग्रेस गठबंधन को 190 से 1999 के बीच में सीटें मिलने का अ...

विश्वास से ही काम बनते हैं

एन. रघुरामन मैनेजमेंट फंडा .शाहरुख खान की एक हिट फिल्म का संवाद है, ‘कोई चीज अगर दिल से चाहो तो सारी कायनात आपकी उस चाहत को पूरा करने में लग जाती है।’ इसकी पुष्टि करती एक सच्ची घटना पर गौर न्यूयार्क शहर में रहने वाली एक छोटी लड़की अपने पिगी बैंक को खाली कर अपने घर से कुछ दूर स्थित एक दवा की दुकान पर पहुंचती है। दुकान मालिक उस लड़की की तरफ कोई ध्यान नहीं देता, क्योंकि वह शिकागो से आए अपने भाई से बातें करने में मशगूल होता है। लड़की की तेज आवाज से उसे बातचीत करने में परेशानी आती है। यह देखकर वह चिड़चिड़े लहजे में उससे पूछता है, ‘क्या चाहती हो? देख नहीं रही हो मैं अपने भाई से बात कर रहा हूं जो बहुत दिनों बाद मुझसे मिलने आया है!’ यह सुनकर लड़की भी उतने ही तेज अंदाज में बोलने की कोशिश करते हुए जवाब देती है, ‘मैं भी आपसे अपने भाई के बारे में बात करना चाहती हूं। वह बहुत बीमार है.. और मैं कोई चमत्कार खरीदने आई हूं।’ यह सुनकर दुकानदार थोड़ा अचरज से बोला, ‘फिर कहो.. तुम क्या चाहती हो?’ लड़की बोली, ‘मेरे भाई का नाम एंड्रयू है और उसके सिर के भीतर कुछ हो गया है। मेरे पिताजी का कहना है कि अब कोई चमत्...

प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव के बाद: मायावती

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आज साफ कर दिया है कि तीसरे मोर्चे में शामिल होने के बदले में उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने की शर्त नहीं रखी है। मायावती ने आज दिल्ली में तीसरे मोर्चे के नेताओं को डिनर पर बुलाया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा। मायावती के इस बयान ने तीसरे मोर्चे में बीएसपी की भागेदारी मयावती को प्रधानमंत्री बनाने की शर्त पर की खबर की हवा निकाल दी। पर मायावती ने ये जरूर बता दिया कि उनकी नजर केन्द्र की सरकार पर ही है कांशीराम के सपने को सच करने के लिए मायावती ने जिन राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है वो भी साफ करता है कि मायावती की नजर है तो पीएम की गद्दी पर ही। पीएम बनने की बात मुंह में भले ही मायावती जी न लायी हों पर उनका हर शब्द चिल्ला रहा था कि मुझे देश का प्रधानमंत्री बना दो। वैसे ये महज इत्तिफाक नहीं था कि कांशीराम जी के जन्मदिन पर मायावती ने उनका सपना बताया केन्द्र पर कब्जा और उसी दिन उन्होंने अपनी जीवनी का अंग्रेजी तर्जुमा भी जारी किया और ऐन उसी दिन उन्होंने दिल्ली में अपने नए पते का ऐलान किया जो कि संसद के पिछवाड़े है और उ...

आम चुनाव के बाद दो फाड़ हो जायेगी भाजपा ?

राहुल गाँधी की युवा ब्रिगेड( भलेही राजनीती में उनका प्रवेश अनुकम्पा के आधार पर हुआ हो ) से मुकाबला करने वाले कौन हैं ? यह भाजपा से लेकर तमाम दलों के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है ।लेकिन इस सवाल का जबाब ढूंढने के बजायसभी इधर -उधर की बेकार दलील देकर ताल -मटोल करते नज़र आते हैं । इसी सवाल पर बहस के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक छात्र नेता ने तर्क देते हुए युवा की जगह अनुभव को तरजीह देने की बात कही । कुछ अन्य युवा नेताओं ने उनकी बात का विरोध किया तो वो मुद्दे से भटक कर विचारधारा और हिंदुत्वा को परिभाषित करने लगे । अपनी आधी -अधूरी जानकारी और थोड़े बहुत महापुरुषों के कथन को तोड़- मरोड़ कर लगे भाषण देने । अभी टीवी में राजनाथ जी की भूलने की गाथा देख रहा था जिसमे वो यूपीए की जगह एनडीए , एनडीए की जगह यूपीए का नाम ले रहे थे । क्या यह घटना इनके खोखले युवापन के दावे को नही झुठलाती ?क्या भाजपा को युवाओं को आगे लाने की बात पर गंभीरता से सोच कर अमल करने की आवश्यकता नही है? क्या नरेन्द्र मोदी को अपनी महत्वाकांक्षा की आड़ में रोक कर युवा ब्रिगेड को पाँच साल पीछे नही कर दिया गया ?संगठन में तो वैसे भी ४० पार ...