Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पर्यावरण

पृथ्वी दिवस का मजाक ....

२२ अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया । हर साल इसी दिन को मनाया जाता है । पृथ्वी को बचाने की तरकीब बनाई जाती है । लोगो में जागरूकता फैलाई जाती है । कई कार्यक्रम होते है । बंद कमरों में पृथ्वी की स्थिति पर चर्चा होती है । सेमिनारों में जानकार लोग जीवन को बचाने सम्बंधित बड़ी बड़ी बातें करते है । ये बातें २३ अप्रैल को भुला दी जाती है और फ़िर अगले २२ अप्रैल का इन्तजार शुरू हो जाता है । पृथ्वी दिवस भी होली , दिवाली , दशहरा जैसे त्योहारों की तरह खुशी का दिन और खाने पिने का दिन मान कर मनाया जाने लगा है । इसके उद्देश्य को लोग केवल उसी दिन याद रखते है । बल्कि मै तो कहुगा की घडियाली आंसू बहाते है । हमें इस बात का अंदाजा नही है की कितना बड़ा संकट आने वाला है और जब पानी सर से ऊपर चला जायेगा तो चाहकर भी कुछ नही कर सकते , अतः बुद्धिमानी इसी में है की अभी चेत जाए । वैश्विक अतर पर पर्यावरण को बचाने की मुहीम १९७२ के स्टाकहोम सम्म...

सोलर तूफ़ान ....

वैज्ञानिकों के अनुसार निकट भविष्य में धरती पर सौर तूफ़ान आने की संभावना है । जब हम साधारण तूफ़ान और सुनामी से नही निपट सकते तो सोचिये इस महा विपदा से कैसे निपट पायेगे । सोलर रेडिएशन तूफान के दौरान सूरज चार्ज्ड पार्टिकल्स की भारी बारिश करता है। यह बारिश सैटलाइटों को तो बेकार कर ही सकती है। अगर स्पेस में मौजूद इंसानों की सुरक्षा पुख्ता न हो तो उन्हें भी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे तूफान की भविष्यवाणी भी बहुत मुश्किल है। हर 11 साल पर सौर गतिविधियां तेज होने लगती हैं। ऐसा अगला सक्रिय दौर 2012 में होने की उम्मीद है। 1859 में सबसे बड़ा सोलर तूफान आया था। तब टेलीग्राफ के तार जलने लगे थे। अमेरिका और यूरोप में आग लगने की कई घटनाएं भी हुई थीं। आज जब पूरी पृथ्वी ही वायर और वायरलेस उपकरणों से ढकी हुई है, ऐसे में भयानक नुकसान की कल्पना ही कंपकंपाने के लिए काफी है। सोचने पर भी डर लगता है ।