५ सितम्बर , शिक्षक दिवस पर हर जगह ,टीवी,अखवार,गोष्ठियों में --इस त्रिको ण पर बहस होरही है ; मेरी समझ से यह बाहर की बात है की आख़िर इन तीन महत्वपूर्ण -व्यक्तित्वों को त्रिकोण पर क्यों हो ना चाहिए ? तीनों को एक बिन्दु पर रक्खकर क्यों नहीं देखा जाता? बहस का तो कोई मुद्दा ही नहीं है । अधिकार कर्तव्यों के समुचित निभाने पर मिलते हैं , बच्चों को अभी अपने कर्तव्यों का ही नहीं पता , अभी किसी कार्य के लिए सक्षम नहीं , तो उनके अधिकार कहाँ से आए ? यह पश्चिमी -रिवाज़ है जो बच्चों को स्कूल में पिस्टल व गोली लाने व साथियों पर चलाने को प्रेरित करता है| पिताव शिक्षक पर मुकदमा को प्रेरित करता है।उन्हें अधिकार नहीं अच्छा मनुष्य बनने के लिए उचित शिक्षा ग्रहण करने दीजिये ,कराइए । हर वर्ष की भांति रटी-रटाई बातें,शिक्षक,पेरेंट्स के कर्तव्य व बच्चों के अधिकारों पर बहस से कुछ नहीं होगा । वस्तुतः होना यह चाहिए --- १-शिक्षक,अभिवावकों ,बच्चों को कर्तव्य,अधिकार आदि रटाने की बजाय , सभी को सिर्फ़ अच्छा इंसान बनाना चाहिए बाकी सारा काम स्वयं ही होजायगा। २--५ वर...