बिहार की राजनीतिक भंवर में कांग्रेस की लुटिया डूब चुकी है । लालू और पासवान जो कल तक एक दुसरे को फूटी आँख नही सुहाते थे आज एक साथ खड़े हैं । कहने को तो यूपीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जा रहा है पर हकीकत कुछ और ही है । कांग्रेस की झोली में ३ सीटो की भीख डालकर लालू ने तो उसे औकात बता दी है । १२ सीटो पर जोर आजमाइश कर रहे पासवान के तेवर भी बदले-बदले से दीखते हैं । लोजपा की सीटो में किसी प्रकार के समझोते से इंकार करते हुए रामविलास पासवान ने कांग्रेस के दावे को खारिज कर दिया है । मजबूरीवश चल रहे यूपीए गठबंधन में मनमुटाव साफ़ हो गया जब झारखण्ड में कांग्रेस ने सिबू सोरेन से सेटिंग -गेटिंग करके राजद को दो सीटो पर सीमित कर दिया । कभी एंटी -कांग्रेस की धार में बहने वाली राजनीति आज एंटी-भाजपा हो गई है । भाजपानीत एनडीए गठबंधन के अतिरिक्त जो भी गठबंधन बन रहे हैं वो केवल भाजपा को सत्ता में जाने से रोकने के नाम पर । साम्प्रदायिकता के नाम पर भाजपा विरोध की राजनीति पिछले एक दशक से चरम पर है । किसी को किसी से परहेज नही बस भाजपा को रोकना है । इस खिंचा तानी में वाम दल भी सीमा रेखा पर कर कांग्रेस के पास पहुँच गए...