Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दुआ

ग़ज़ल --जाने कहाँ गए ?

सीधे थे सच्चे सरल थे ,जाने कहां गए । कैसे बताएं क्या कहें ,दिल में समा गए। उनके सभी करम थे, हमारे ही वास्ते , क्या क्या न दुःख सुख घात जमाने के भा गए। प्रेमिल थी हर निगाह थी हर सांस में दुआ , लो याद आए अश्रु इन आंखों में आगये । सोचा था भूल जायेंगे ,हम साथ वक्त के, हर वक्त बनके वक्त ,मेरे साथ छागये । होकर के दूर भी वो हमसे दूर कब गए, जब जब भी चाहा 'श्याम हम इस दिल में पागये॥

बॉलीवुडः कास्टिंग काउच से रेप तक, कई चेहरे

शाइना आहुजा का उनकी नौकरानी के साथ रेप केस हर और चर्चा का विषय बन चुका है। यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड हस्ती पर बलात्कार का आरोप लगा है। पहले भी कई बार कास्टिंग काउच, पैसे और काम का लालच दे या फिर मजबूरी का फायदा उठाते हुए बॉलीवुड के नवाबों ने लड़कियों का फायदा उठाया है। हालांकि ये बात अलग है कि जितने मामले सामने आए उससे कहीं ज्यादा मामले कई कारणों के चलते सामने नहीं आ पाए। कई बार हस्तियों के दबाव के चलते बाहर ही नहीं आए, कितने ऐसे मामले हैं जिनमें लड़कियों ने डरकर अपनी इज्जत बचाने के सवाल पर मुंह ही नहीं खोला और अपमान का दर्द पी लिया। शाइनी आहुजा का केस थोड़ा अलग है, आमतौर पर जब कोई स्टार बलात्कार या ऐसे किसी आरोप में फंसता है तो वह सरासर आरोपों से इंकार कर देता है। शाइनी ने ऐसा नहीं किया, पहले बलात्कार करने की बात स्वीकारी और बाद में होश आने पर यह कहने लगे कि उन्होंने रजामंदी से सेक्स किया.. मधुर भंडारकर का केस भी कुछ ऐसा ही था। हां इस बार शिकार हुई थी फिल्मी दुनिया में करियर बनाने आई एक लड़की। प्रीति नाम की इस लड़की ने आरोप लगाया कि मधुर ने फिल्मों में काम देने की बात पर उस...

एक त्रिपदा -अगीत ग़ज़ल --

लाख बद्दुआएं दीं दिल से बहुत चाहा न चाहें दिल से ; पर न निकल पाये वो दिल से । सोचा चले जायं महफ़िल से , यह न होगा अब तो दिल से ; बुलाया जो आपने दिल से । अब महफ़िल से जाएँ कैसे , बिना दीदार जाएँ कैसे; सदायें दीं आपने दिल से । लाख दुआ करे दुनिया, मन्नतें माने श्याम, दुनिया; न निकल पायें आपके दिल से। ।