Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सचिन खरे

आदमीं बन जाओ…

भारत माता ने अपने घर में जन-कल्याण का जानदार आँगन बनाया. उसमें शिक्षा की शीतल हवा, स्वास्थ्य का निर्मल नीर, निर्भरता की उर्वर मिट्टी, उन्नति का आकाश, दृढ़ता के पर्वत, आस्था की सलिला, उदारता का समुद्र तथा आत्मीयता की अग्नि का स्पर्श पाकर जीवन के पौधे में प्रेम के पुष्प महक रहे थे. सिर पर सफ़ेद टोपी लगाये एक बच्चा आया, रंग-बिरंगे पुष्प देखकर ललचाया. पुष्प पर सत्ता की तितली बैठी देखकर उसका मन ललचाया, तितली को पकड़ने के लिए हाथ बढाया, तितली उड़ गयी. बच्चा तितली के पीछे दौड़ा, गिरा, रोते हुए रह गया खडा. कुछ देर बाद भगवा वस्त्रधारी दूसरा बच्चा खाकी पैंटवाले मित्र के साथ आया. सरोवर में खिला कमल का पुष्प उसके मन को भाया, मन ललचाया, बिना सोचे कदम बढाया, किनारे लगी काई पर पैर फिसला, गिरा, भीगा और सिर झुकाए वापिस लौट गया. तभी चक्र घुमाता तीसरा बच्चा अनुशासन को तोड़ता, शोर मचाता घर में घुसा और हाथ में हँसिया-हथौडा थामे चौथा बच्चा उससे जा भिड़ा. दोनों टकराए, गिरे, कांटें चुभे और वे चोटें सहलाते सिसकने लगे. हाथी की तरह मोटे, अक्ल के छोटे, कुछ बच्चे एक साथ धमाल मचाते आए, औरों की अनदेखी क...

भाजपा के बड़े नेताओं ने देखा नई कम्प्यूटर तकनीक का प्रदर्शन संगठन ने सरकार को दिखाई मितव्ययिता की राह

मितव्ययिता के लिए नए उपाय तलाश रही मध्य प्रदेश सरकार को अब भाजपा संगठन ने भी खर्च घटाने के उपाय सुझाना शुरू कर दिया है। आमतौर पर सरकार के कामकाज में सीधे हस्तक्षेप से परहेज करने वाली भाजपा ने स्कूली बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा के मामले में मितव्ययिता के साथ सुविधाओं के विस्तार का विकल्प बताया है। भाजपा की यह पहल राज्य सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले कम्प्यूटरों को लेकर है। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने मंगलवार को एक कम्प्यूटर का दस लोगों द्वारा एक साथ इस्तेमाल से संबंधित एक प्रदर्शन देखा। थिन क्लाइंट टेक्नॉलाजी पर आधारित एक साफ्टवेयर के जरिए न केवल एक बेसिक कम्प्यूटर का एक से अधिक लोग एक साथ उपयोग कर सकते हैं, बल्कि इस तकनीक में काम प्रभावित हुए बिना कम्प्यूटर खरीदी के खर्च में 60 प्रतिशत तक कटौती की जा सकती है। भा.ज.पा. प्रदेशाध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह, दोनों सह संगठन महामंत्री भगतशरण माथुर और अरविंद मेनन के साथ ही भा.ज.पा. प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने इस तकनीक को उपयोगी माना। कुछ अधिकारियों को भी इस तकनीक के प्रदर्शन के मौके पर ब...