Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बड़े

विकलांग पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के समक्ष घुटने टेके व पीड़ित को खुद मामला सलटाने को कहा

महेश कुमार वर्मा http://popularindia.blogspot.com/ हमारी पुलिस प्रशासन का हालात कैसी है इसका अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है कि आगामी ३०।०४।२००९ को लोकसभा चुनाव है और इससे मात्र ८ दिन पहले २२.०४.२००९ को एक प्रा. वि. के हेडमास्टर श्री चितरंजन भगत का अपहरण होता है। पर घटना के चौथे दिन आज २५.०४.२००९ के अब तक भी पुलिस द्वारा न तो अपहर्ता के विरुद्ध कोई खाश कार्रवाई ही की गयी है न तो अपहृत को ही उनके चंगुल से मुक्त कराया गया है जबकि अपहर्ता व अपहृत से मोबाईल पर बराबर बात हो रही है। इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरक्षी अधीक्षक (एस. पी.) ने स्पष्ट रूप से कल २४.०४.२००९ को पीड़ित वालों को कह दिया कि मेरे पास कार्रवाई करने के लिए फोर्स नहीं है। वहीं डी. एस. पी. ने कह दिया कि आपलोग खुद अपने स्तर से मामला को सलटा लें। उल्लेखनीय है कि अपहर्ता द्वारा मोबाईल पर ६ लाख रूपये फिरौती की माँग की गयी है (जो बाद में कम कर ४ लाख कर दिया गया है) और पैसे जमा करने के लिए आज २५.०४.२००९ तक का समय दिया गया है अन्यथा अपहृत को जान से मार डालने की धमकी दी गयी है। पर पुलिस अब तक हाथ पर ह...

अब पता चल ही गया बेइंतहा प्यार का राज

सालों से वैज्ञानिक इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्यों हम किसी की परवाह करते हैं और क्यों अनजाने में ही यह परवाह बेपनाह मोहब्बत में बदल जाती है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने बेइंतहा प्यार के राज को ढूंढ निकाला है। मॉन्ट्रियाल यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर रिसर्च इंटू न्यूफिजियोलॉजी एंड कॉगनिशन के प्रोफेसर मारियो ब्यूरगार्ड ने अपने शोध में पाया इनसान के दिमाग के 7 अलग-अलग क्षेत्रों में होने वाली विभिन्न क्रियाओं के कारण ही हमारे मन में किसी दूसरे इनसान के लिए भावनाएं पैदा होती हैं। बिना किसी इच्छा के दूसरों से प्यार करने को आध्यात्मिक प्यार का सबसे ऊंचा भाव माना गया है। मारियो लोगों के बेइंतहा प्यार की भावनाएं जानकार इस नतीजे पर पहुंचे हैं। उन्होंने अध्ययन में शामिल लोगों को एमआरआई स्कैन के दौरान अपने दिमाग में प्यार की भावनाएं उभारने को कहा। इस दौरान उन्होंने पाया कि दिमाग के 7 क्रियाशील क्षेत्रों में से 3 ठीक उसी तरह क्रियाशील थे जैसे रोमांटिक प्यार के दौरान होते हैं। बाकी क्षेत्र अन्य तरीके से क्रियाशील थे, जिससे पता चलता है कि उस वक्त प्यार के भाव अलग थे। अध्ययन में पता चला कि बेप...

कितने पाकिस्तान

पंकज श्रीवास्तव एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जिनके पास सामान्य ज्ञान बढ़ाने का एकमात्र जरिया समाचार चैनल रह गए हैं, उनका हैरान होना लाजिमी है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि ये कैसा पाकिस्तान है। सड़कों पर लाखों की भीड़। हवा में जम्हूरियत और आजादी के तराने। स्वात में शरिया लागू होने की गरमा-गरम खबरों की बीच अचानक आजाद न्यायप्रणाली के पक्ष में ये तूफान कैसे उठ गया! बिना खड्ग-बिना ढाल, बस जुल्फें लहराकर काले कोट वालों ने ये कैसा कमाल कर दिया। सेना खामोश रही। पुलिस भी कभी-कभार ही चिंहुकी...और इफ्तेखार चौधरी चीफ जस्टिस के पद पर बहाल हो गए! पाकिस्तान के इतिहास को देखते हुए ये वाकई चमत्कार से कम नहीं। आम भारतीयों को इस आंदोलन की कामयाबी की जरा भी उम्मीद नहीं थी। सबको लग रहा था कि लॉंग मार्च बीच में ही दम तोड़ देगा। जरदारी जब चाहेंगे आंदोलनकारियों को जेल में ठूंस देंगे। 16 मार्च को इस्लामाबाद पहुंचना नामुमकिन होगा। ये भी बताया जा रहा था कि लांग मार्च में तालिबानी घुस आए हैं। कभी भी धमाका हो सकता है। लॉंग मार्च में मानव बम वाली खबर भी अरसे तक चीखती रही। लेकिन गिद्दों की उम्मीद पूरी नहीं हुई। ...

हिन्दी ब्लॉग्गिंग किसके लिए hai?

आज से ३ आगे पहले नटखट बच्चे आगे पढ़े पोस्ट लिखी थी की " हिन्दी ब्लॉग्गिंग लौंडो -लापाडो के लिए नही है" उसको १५ कमेन्ट मिले उनसे लोगो ने जवाब माँगा था की आप बता दे किसके लिए हैं लेकिन उसने जवाब नही दिया । मैंने यह पोस्ट कल देखी थी तो सोचा के यह गहन विचार विमर्श का मसला है , क्यूंकि मैंने कई ब्लोग्स पर उम्र मे बडो लोगो को छोटो की खिचाई करते पाया , किसी कम उम्र के व्यक्ति के लिए ऐसा पढ़ कर थोड़ा बुरा लगता है ....... इसीलिए सोचा क्योँ न इस विषय पर विचार किया जाए , लोग कहते है की अक्ल उम्र और तजुर्बे के साथ आती है लेकिन अब यह सब बदल चुका है पहले इंसान की उम्र ९० - १०० साल हुआ करती थी इसीलिए उसका दिमाग एक वक्त के बाद अच्छा चलता था ..... लेकिन अब इंसान की उम्र बहुत कम हो गई तो उसका दिमाग काफ़ी तेज़ी से काम करता है , आज कल के बच्चे के सामने आप कोई काम कर दीजिये वो फ़ौरन उसको दौराहेगा और एक - दो कोशिशों मे ही उसे ठीक स...