Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नीला ज़हर

जब शौच से उपजे सोना

जब कोई युवा पढ़ाई-लिखाई करके शहरों की ओर भागने की बजाय अपनी शिक्षा और नई सोच का उपयोग अपने गाँव, ज़मीन, अपने खेतों में करने लगे तो बदलाव की एक नई कहानी लिखने लगता है, ऐसे युवा यदि सरकार और संस्थाओं से सहयोग पा जाएं तो निश्चित ही क्रान्तिकारी परिवर्तन ला देते हैं। ऐसी ही एक कहानी है ‘जब शौच से उपजे सोना’ की और कहानी के नायक हैं युवा किसान श्याम मोहन त्यागी...... आर के श्रीनिवासन, डाऊनटूअर्थ की रपट अपने हरे-भरे खेतों की ओर उत्साह और खुशी से इशारा दिखाते हुए श्याम मोहन त्यागी बताते हैं “आसपास के खेतों के मुकाबले मेरी फ़सल ज्यादा अच्छी हुई है, कारण मानव मल-मूत्र की बनी खाद।“ अपने खेतों की ओर देखते हुए उनकी आंखों में चमक है। श्याम मोहन त्यागी गांव- असलतपुर, वाया भोपुरा मोड़, गाजियाबाद, के निवासी हैं। श्याम ने अपने खेतों में रासायनिक खादों का इस्तेमाल करना सन् 2006 से बन्द कर दिया था। खाद के लिये वह अपने गांव के सार्वजनिक शौचालय से मानव मल-मूत्र इकट्ठा करते हैं। चूंकि यह सार्वजनिक शौचालय "पर्यावरणमित्र शुष्क शौचालय" है, मल-मूत्र ठोस और द्रव रूप में अलग-अलग खुद-ब-खुद मिल जा...

‘नीले जहर’ के शिकंजे में किशोर

कोटा. घर-घर में इंटरनेट पहुंचने से मंदे पड़े साइबर कैफे के बिजनेस को अब कैफे संचालक कम उम्र व नादान किशोरों को पोर्र्नो साइट के जरिए अश्लील फिल्में परोसकर मोटी कमाई कर रहे हैं। उन्हें इससे कोई सरोकार नहीं कि इस ‘नीले जहर’ से मासूमों के मन-मस्तिष्क पर क्या बुरे प्रभाव पड़ेंगे। हाल ही में विज्ञाननगर इलाके में छात्रों को पोर्न साइट दिखाते एक साइबर कैफे संचालक को पकड़ा गया था। शहर में यह पहला मामला नहीं है। शहर में करीब तीन सौ साइबर कैफे हैं, जिनमें कई साइबर कैफे केवल पोर्न साइट दिखाने के धंधे में मशगूल हैं। जहां इंटरनेट के उपयोग के लिए साइबर कैफे में दस रुपए प्रतिघंटा शुल्क वसूला जाता है, वहीं पोर्न साइट दिखाने के लिए कैफे संचालकों द्वारा मुंहमांगी कीमत वसूल की जा रही है। जो पचास रुपए से लेकर सौ रुपए तक प्रति व्यक्ति होती है। इन कैफे के ज्यादातर ग्राहक कोचिंग विद्यार्थी हैं, जो अपने घर से तो डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना लेकर आए, लेकिन कैफे संचालकों ने उन्हें इस ‘नीले जहर’ का चस्का ऐसा लगाया कि रात-रातभर पोर्न साइट देखते रहते हैं। नए कोटा क्षेत्र के जवाहरनगर, तलवंडी, विज्ञाननगर...