भारतीय राजनीति में ऐसे लोग बड़ी तेजी सीढ़ियां चढ़ते दिखाई देते हैं। जो नफरत की भाषा बोलते हैं। हालांकि इससे उन्हें भले ही तात्कालिक लाभ होता हो लेकिन दीर्घकालीन तौर नुकसान आम हिंदुस्तानी का ही होता है। महाराष्ट्र से ठाकरे एंड पार्टी उत्तर भारतीयों को खदेड़ती है तो लूटियंस की दिल्ली में विराजमान शीला दीक्षित भी राजधानी की दुर्दशा के लिए उप्र और बिहार के बाशिंदों पर निशाना साधती हैं। दूसरी ओर, गुजरात के नरेंद्र मोदी से लेकर वरुण गांधी तक मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमले करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इनकी नजर में हर अल्पसंख्यक देशद्रोही है। कुछ लोगों ने प्रदेश की सीमाओं में भाषा-जाति के आधार पर भी अपनी सियासत चमकाई हुई है। देश के ऐसे ही नफरत की तिजारत करने वाले सियासी वीरों पर आइए नजर डालते है॥ ठाकरे की ठसक ॥हिंदुस्तान में यदि राजनीति का सबसे बड़ा खलनायक यदि कोई है तो वह हैं शिवसेना के प्रमुख बाला साहेब ठाकरे। कभी महाराष्ट्र के शेर के नाम से विख्यात ठाकरे भले ही बूढ़े हो गए हों लेकिन उनकी जुबान अभी भी आग उगल रही है। कभी सचिन तो कभी अमिताभ पर हमला साध चुके ठाकरे के निशान पर अब मुकेश ...