Skip to main content

Posts

Showing posts with the label acharya sanjiv 'salil'

मुक्तिका: फिर ज़मीं पर..... संजीव 'सलिल'

मुक्तिका: फिर ज़मीं पर..... संजीव 'सलिल' * फिर ज़मीं पर कहीं काफ़िर कहीं क़ादिर क्यों है? फिर ज़मीं पर कहीं नाफ़िर कहीं नादिर क्यों है? * फिर ज़मीं पर कहीं बे-घर कहीं बा-घर क्यों है? फिर ज़मीं पर कहीं नासिख कहीं नाशिर क्यों है? * चाहते हम भी तुम्हें चाहते हो तुम भी हमें. फिर ज़मीं पर कहीं नाज़िल कहीं नाज़िर क्यों है? * कौन किसका है सगा और किसे गैर कहें? फिर ज़मीं पर कहीं ताइर कहीं ताहिर क्यों है? * धूप है, छाँव है, सुख-दुःख है सभी का यक सा. फिर ज़मीं पर कहीं तालिब कहीं ताजिर क्यों है? * ज़र्रे -ज़र्रे में बसा वो न 'सलिल' दिखता है. फिर ज़मीं पर कहीं मस्जिद कहीं  मंदिर क्यों है? * पानी जन आँख में बाकी न 'सलिल' सूख गया. फिर ज़मीं पर कहीं सलिला कहीं सागर क्यों है? * -- दिव्यनर्मदा.ब्लागस्पाट.कॉम कुछ शब्दों के अर्थ : काफ़िर = नास्तिक, धर्मद्वेषी, क़ादिर = समर्थ, ईश्वर, नाफ़िर = घृणा करनेवाला, नादिर = श्रेष्ठ, अद्भुत, बे-घर = आवासहीन, बा-घर = घर वाला, जिसके पास घर हो, नासिख = लिखनेवाला,  नाशिर = प्रकाशित करनेवाला, नाज़िल = मुसीबत, नाज़ि...

दोहा सलिला : रूपमती तुम... -संजीव 'सलिल'

दोहा सलिला : रूपमती तुम... संजीव 'सलिल' * रूपमती तुम, रूप के, हम पारखी अनूप. तृप्ति न पाये तृषित गर, व्यर्थ रूप का कूप.. * जुही चमेली चाँदनी, चम्पा कार्सित देह. चंद्रमुखी, चंचल, चपल, चतुरा मुखर विदेह.. * नख-शिख, शिख-नख मक्खनी, महुआ सा पीताभ. तन पाताल रत्नाभ- मुख, पौ फटता अरुणाभ.. * वाक् सारिका सी मधुर, भौंह नयन धनु बाण. वार अचूक कटाक्ष का, रुकें न निकलें प्राण.. * सलिल-बिंदु से सुशोभित, कृष्ण-कुंतली भाल. सरसिज पंखुड़ी से अधर, गुलकन्दी टकसाल.. * देह-गंध मादक-मदिर, कस्तूरी अनमोल. ज्यों गुलाब-जल में 'सलिल', अंगूरी दी घोल.. * दस्तक कर्ण-कपाट पर, देते रसमय बोल. पहुँच माधुरी हृदय तक, कहे नयन-पट खोल.. * दाड़िम रद-पट मौक्तिकी, संगमरमरी श्वेत. रसना मुखर सारिका, पिंजरे में अभिप्रेत.. * वक्ष-अधर रस-गगरिया, सुख पा, कर रसपान. बीत न जाए उमरिया, रीते ना रस-खान.. * रस-निधि पा रस-लीन हो, रस पी हो लव-लीन. सरस सृष्टि, नीरस बरस, तरस न हो रस-हीन.. * दरस-परस बिन कब हुआ, कहो सृष्टि-विस्तार? दृष्टि वृष्टि कर स्नेह की, करे सुधा-संचार.. * कंठ सुराहीदार है, ...

मुक्तक : माँ के प्रति प्रणतांजलि: संजीव 'सलिल'

मुक्तक : माँ के प्रति प्रणतांजलि: संजीव 'सलिल' माँ के प्रति प्रणतांजलि: तन पुलकित, मन सुरभित करतीं, माँ की सुधियाँ पुरवाई सी. दोहा गीत गजल कुण्डलिनी, मुक्तक छप्पय रूबाई सी.. मन को हुलसित-पुलकित करतीं, यादें 'सलिल'  डुबातीं दुख में- होरी गारी बन्ना बन्नी, सोहर चैती शहनाई सी..  * मानस पट पर अंकित नित नव छवियाँ ऊषा अरुणाई सी. तन पुलकित, मन सुरभित करतीं, माँ की सुधियाँ पुरवाई सी.. प्यार हौसला थपकी घुड़की, आशीर्वाद दिलासा देतीं- नश्वर जगती पर अविनश्वर विधि-विधना की परछांई सी.. * उँगली पकड़ सहारा देती, गिरा उठा गोदी में लेती. चोट मुझे तो दर्द उसे हो, सुखी देखकर मुस्का देती. तन पुलकित, मन सुरभित करतीं, माँ की सुधियाँ पुरवाई सी- 'सलिल' अभागा माँ बिन रोता, श्वास -श्वास है रुसवाई सी.. * जन्म-जन्म तुमको माँ पाऊँ, तब हो क्षति की भरपाई सी. दूर हुईं जबसे माँ तबसे घेरे रहती तन्हाई सी. अंतर्मन की पीर छिपाकर, कविता लिख मन बहला लेता- तन पुलकित, मन सुरभित करतीं, माँ की सुधियाँ पुरवाई सी * कौशल्या सी ममता तुममें, पर मैं राम नहीं बन प...

गीत : भारतीय जो... ---संजीव 'सलिल'

गीत : संजीव 'सलिल' भारतीय जो उसको भारत माता की जय कहना होगा. सर्व धर्म समभाव मानकर, स्नेह सहित मिल रहना होगा... * आरक्षण की राजनीति है त्याज्य करें उन्मूलन मिलकर. कमल योग्यता का प्रमुदित सौन्दर्य सौंदर्य बिखेरे सर में खिलकर. नेह नर्मदा निर्मल रहे प्रवाहित हर भारतवासी में- द्वेष-घृणा के पाषाणों को सिकता बनकर बहना होगा.. * जाति धर्म भू भाषा भूषा, अंतर में अंतर उपजाते. भारतीय भारत माता का दस दिश में जयकार गुंजाते. पूज्य न हो यह भारत जिसको उसे गले से लगा न पाते- गैर न कोई सब अपने हैं, सबको हँसकर सहना होगा... * कंकर-कंकर में शंकर हैं, गद्दारों हित प्रलयंकर हैं. देश हेती हँस शीश कटाएँ, रण में अरि को अभ्यंकर हैं. फूट हुई तो पद्मिनियों को फिर जौहर में दहना होगा... * ******

शराब की दूकानों का ठेका लेने महिलाओं के हजारों आवेदन.

खबर: शराब की दूकानों का ठेका लेने महिलाओं के हजारों आवेदन. आपकी राय ? मधुशाला को मधुबाला ने निशा निमंत्रण भेजा है. पीनेवालों समाचार क्या तुमने देख सहेजा है? दूना नशा मिलेगा तुमको आँखोंसे औ' प्याले से. कैसे सम्हाल सकेगा बोलो इतना नशा सम्हाले से? * आचार्य संजीव सलिल / http://दिव्यनर्मदा.ब्लॉगस्पोट.कॉम

कुछ मुक्तक : --संजीव 'सलिल'

कुछ मुक्तक संजीव 'सलिल' दोस्तों की आजमाइश क्यों करें? मौत से पहले ही बोलो क्यों मरें.. नाम के ही हैं. मगर हैं साथ जो- 'सलिल' उनके बिन अकेले क्यों रहें?. * दोस्तों की आजमाइश तब करें. जबकि हो मालूम कि वे हैं खरे.. परखकर खोटों को क्या मिल जायेगा? खाली से बेहतर है जेबें हों भरे.. * दोस्तों की आजमाइश वे करें. जो कसौटी पर रहें खुद भी खरे.. 'सलिल' खुद तो वफ़ा के मानी समझ- बेवफाई से रहा क्या तू परे? Acharya Sanjiv Salil http://divyanarmada.blogspot.com

नवगीत : घाव कितने?...... --संजीव 'सलिल'

गीत संजीव 'सलिल' * वक़्त ने दिल को दिए हैं घाव कितने?... * हम समझ ही नहीं पाए कौन क्या है? और तुमने यह न समझा मौन क्या है? साथ रहकर भी रहे क्यों दूर हरदम? कौन जाने हैं अजाने भाव कितने? वक़्त ने दिल को दिए हैं घाव कितने?... * चाहकर भी तुम न हमको चाह पाए. दाहकर भी हम न तुमको दाह पाए. बाँह में थी बाँह लेकिन राह भूले- छिपे तन-मन में रहे अलगाव कितने? वक़्त ने दिल को दिए हैं घाव कितने?... * अ-सुर-बेसुर से नहीं, किंचित शिकायत. स-सुर सुर की भुलाई है क्यों रवायत? नफासत से जहालत क्यों जीतती है? बगावत क्यों सह रही अभाव इतने? वक़्त ने दिल को दिए हैं घाव कितने?... * खड़े हैं विषधर, चुनें तो क्यों चुनें हम? नींद गायब तो सपन कैसे बुनें हम? बेबसी में शीश निज अपना धुनें हम- भाव नभ पर, धरा पर बेभाव कितने? वक़्त ने दिल को दिए हैं घाव कितने?... * साँझ सूरज-चंद्रमा सँग खेलती है. उषा रुसवाई, न कुछ कह झेलती है. हजारों तारे निशा के दिवाने है- 'सलिल' निर्मल पर पड़े प्रभाव कितने? वक़्त ने दिल को दिए हैं घाव कितने?... *************** Acharya...

हाइकु गजल : संजीव 'सलिल'

आया वसंत, / इन्द्रधनुषी हुए / दिशा-दिगंत.. शोभा अनंत / हुए मोहित, सुर / मानव संत.. * प्रीत के गीत / गुनगुनाती धूप / बनालो मीत. जलाते दिए / एक-दूजे के लिए / कामिनी-कंत.. * पीताभी पर्ण / संभावित जननी / जैसे विवर्ण.. हो हरियाली / मिलेगी खुशहाली / होगे श्रीमंत.. * चूमता कली / मधुकर गुंजार / लजाती लली.. सूरज हुआ / उषा पर निसार / लाली अनंत.. * प्रीत की रीत / जानकार न जाने / नीत-अनीत. क्यों कन्यादान? / 'सलिल' वरदान / दें एकदंत.. **********************

मुक्तक / चौपदे आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'

मुक्तक / चौपदे आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' संजिव्सलिल.ब्लागस्पाट.कॉम / संजिव्सलिल.ब्लॉग.सीओ.इन सलिल.संजीव@जीमेल.com साहित्य की आराधना आनंद ही आनंद है. काव्य-रस की साधना आनंद ही आनंद है. 'सलिल' सा बहते रहो, सच की शिला को फोड़कर. रहे सुन्दर भावना आनंद ही आनंद है. **************************** ll नव शक संवत, आदिशक्ति का, करिए शत-शत वन्दन ll ll श्रम-सीकर का भारत भू को, करिए अर्पित चन्दन ll ll नेह नर्मदा अवगाहन कर, सत-शिव-सुन्दर ध्यायें ll ll सत-चित-आनंद श्वास-श्वास जी, स्वर्ग धरा पर लायें ll **************** दिल को दिल ने जब पुकारा, दिल तड़प कर रह गया. दिल को दिल का था सहारा, दिल न कुछ कह कह गया. दिल ने दिल पर रखा पत्थर, दिल से आँखे फेर लीं- दिल ने दिल से दिल लगाया, दिल्लगी दिल सह गया. ****************************************** कर न बेगाना मुझे तू, रुसवा ख़ुद हो जाएगा. जिस्म में से जाँ गयी तो बाकी क्या रह जाएगा? बन समंदर तभी तो दुनिया को कुछ दे पायेगा- पत्थरों पर 'सलिल' गिरकर व्यर्थ ही बह जाएगा. ***...

दोहा गीत: धरती ने हरियाली ओढी --संजीव 'सलिल'

धरती ने हरियाली ओढी, मनहर किया सिंगार., दिल पर लोटा सांप हो गया सूरज तप्त अंगार... * नेह नर्मदा तीर हुलसकर बतला रहा पलाश. आया है ऋतुराज काटने शीत काल के पाश. गौरा बौराकर बौरा की करती है मनुहार. धरती ने हरियाली ओढी, मनहर किया सिंगार. * निज स्वार्थों के वशीभूत हो छले न मानव काश. रूठे नहीं बसंत, न फागुन छिपता फिरे हताश. ऊसर-बंजर धरा न हो, न दूषित मलय-बयार. धरती ने हरियाली ओढी, मनहर किया सिंगार.... * अपनों-सपनों का त्रिभुवन हम खुद ना सके तराश. प्रकृति का शोषण कर अपना खुद ही करते नाश. जन्म दिवस को बना रहे क्यों 'सलिल' मरण-त्यौहार? धरती ने हरियाली ओढी, मनहर किया सिंगार.... *************** दिव्यनर्मदा.ब्लागस्पाट.कॉम

नवगीत: मगरमचछ सरपंच... -संजीव 'सलिल'

मगरमचछ सरपंच मछलियाँ घेरे में फंसे कबूतर आज बाज के फेरे में... सोनचिरैया विकल न कोयल कूक रही हिरनी नाहर देख न भागी, मूक रही जुड़े पाप ग्रह सभी कुण्डली मेरे में... गोली अमरीकी बोली अंगरेजी है ऊपर चढ़ क्यों तोडी स्वयं नसेनी है? सन्नाटा छाया जनतंत्री डेरे में... हँसिया फसलें अपने घर में भरता है घोड़ा-माली हरी घास ख़ुद चरता है शोले सुलगे हैं कपास के डेरे में... *****
गणतंत्र दिवस पर विशेष गीत: सारा का सारा हिंदी है आचार्य संजीव 'सलिल' * जो कुछ भी इस देश में है, सारा का सारा हिंदी है. हर हिंदी भारत माँ के माथे की उज्जवल बिंदी है.... मणिपुरी, कथकली, भरतनाट्यम, कुचपुडी, गरबा अपना है. लेजिम, भंगड़ा, राई, डांडिया हर नूपुर का सपना है. गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मदा, चनाब, सोन, चम्बल, ब्रम्हपुत्र, झेलम, रावी अठखेली करती हैं प्रति पल. लहर-लहर जयगान गुंजाये, हिंद में है और हिंदी है. हर हिंदी भारत माँ के माथे की उज्जवल बिंदी है.... मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजा सबमें प्रभु एक समान. प्यार लुटाओ जितना, उतना पाओ औरों से सम्मान. स्नेह-सलिल में नित्य नहाकर, निर्माणों के दीप जलाकर. बाधा, संकट, संघर्षों को गले लगाओ नित मुस्काकर. पवन, वन्हि, जल, थल, नभ पावन, कण-कण तीरथ, हिंदी है. हर हिंदी भारत माँ के माथे की उज्जवल बिंदी है.... जै-जैवन्ती, भीमपलासी, मालकौंस, ठुमरी, गांधार. गजल, गीत, कविता, छंदों से छलक रहा है प्यार अपार. अरावली, सतपुडा, हिमालय, मैकल, विन्ध्य, उत्तुंग शिखर. ठहरे-ठहरे गाँव हमारे...

ग़ज़ल बहुत हैं मन में लेकिन फिर भी कम -संजीव 'सलिल'

ग़ज़ल संजीव 'सलिल' बहुत हैं मन में लेकिन फिर भी कम अरमान हैं प्यारे. पुरोहित हौसले हैं मंजिलें जजमान हैं प्यारे.. लिये हम आरसी को आरसी में आरसी देखें. हमें यह लग रहा है खुद से ही अनजान हैं प्यारे.. तुम्हारे नेह के नाते न कोई तोड़ पायेगा. दिले-नादां को लगते हिटलरी फरमान हैं प्यारे.. छुरों ने पीठ को घायल किया जब भी तभी देखा- 'सलिल' पर दोस्तों के अनगिनत अहसान हैं प्यारे.. जो दाना होने का दावा रहा करता हमेशा से. 'सलिल' से ज्यादा कोई भी नहीं नादान है प्यारे.. ********************************

माँ सरस्वती शत-शत वन्दन --संजीव 'सलिल'

माँ सरस्वती शत-शत वन्दन संजीव 'सलिल' माँ सरस्वती! शत-शत वंदन, अर्पित अक्षत हल्दी चंदन. यह धरती कर हम हरी-भरी, माँ! वर दो बना सकें नंदन. प्रकृति के पुत्र बनें हम सब, ऐसी ही मति सबको दो अब- पर्वत नभ पवन धरा जंगल खुश हों सुन खगकुल का गुंजन. * माँ हमको सत्य-प्रकाश मिले, नित सद्भावों के सुमन खिलें. वर ऐसा दो सत्मूल्यों के शुभ संस्कार किंचित न हिलें. मम कलम-विचारों-वाणी को मैया! अपना आवास करो- मेर जीवन से मिटा तिमिर हे मैया! अमर उजास भरो.. * हम सत-शिव-सुन्दर रच पायें ,धरती पर स्वर्ग बसा पायें. पीड़ा औरों की हर पायें, मिलकर तेरी जय-जय-जय गायें. गोपाल, राम, प्रहलाद बनें, सीता. गार्गी बन मुस्कायें. हम उठा माथ औ' मिला हाथ हिंदी का झंडा फहरायें. * माँ यह हिंदी जनवाणी है, अब तो इसको जगवाणी कर. सम्पूर्ण धरा की भाषा हो अब ऐसा कुछ कल्याणी कर. हिंदीद्वेषी हो नतमस्तक खुद ही हिंदी का गान करें- हर भाषा-बोली को हिंदी की बहिना वीणापाणी कर. *

बासंती दोहा ग़ज़ल -संजीव 'सलिल'

बासंती दोहा ग़ज़ल संजीव 'सलिल' स्वागत में ऋतुराज के, पुष्पित हैं कचनार. किंशुक कुसुम विहंस रहे या दहके अंगार.. पर्ण-पर्ण पर छा गया, मादक रूप निखार. पवन खो रहा होश है, लख वनश्री श्रृंगार.. महुआ महका देखकर, बहका-चहका प्यार. मधुशाला में बिन पिए' सर पर नशा सवार.. नहीं निशाना चूकती, पञ्च शरों की मार. पनघट-पनघट हो रहा, इंगित का व्यापार.. नैन मिले लड़ झुक उठे, करने को इंकार. देख नैन में बिम्ब निज, कर बैठे इकरार.. मैं तुम यह वह ही नहीं, बौराया संसार. ऋतु बसंत में मन करे, मिल में गले, खुमार.. ढोलक टिमकी मंजीरा, करें ठुमक इसरार. तकरारों को भूलकर, नाचो गाओ यार.. घर आँगन तन धो लिया, सचमुच रूप निखार. अपने मन का मेल भी, हँसकर 'सलिल' बुहार.. बासंती दोहा ग़ज़ल, मन्मथ की मनुहार. सूरत-सीरत रख 'सलिल', निएमल-विमल सँवार.. ************************************ दिव्यनर्मदा.ब्लागस्पाट.कॉम

मुक्तिका: खुशबू --संजीव 'सलिल'

मुक्तिका खुशबू संजीव 'सलिल' कहीं है प्यार की खुशबू, कहीं तकरार की खुशबू.. कभी इंकार की खुशबू, कभी इकरार की खुशबू.. सभी खुशबू के दीवाने हुए, पीछे रहूँ क्यों मैं? मुझे तो भा रही है यार के दीदार की खुशबू.. सभी कहते न लेकिन चाहता मैं ठीक हो जाऊँ. उन्हें अच्छी लगे है दिल के इस बीमार की खुशबू. तितलियाँ फूल पर झूमीं, भ्रमर यह देखकर बोला. कभी मुझको भी लेने दो दिले-गुलज़ार की खुशबू. 'सलिल' थम-रुक न झुक-चुक, हौसला रख हार को ले जीत. रहे हर गीत में मन-मीत के सिंगार की खुशबू.. ****************

नर्मदा नामावली आचार्य संजीव 'सलिल'

नर्मदा नामावली आचार्य संजीव 'सलिल' पुण्यतोया सदानीरा नर्मदा. शैलजा गिरिजा अनिंद्या वर्मदा. शैलपुत्री सोमतनया निर्मला. अमरकंटी शांकरी शुभ शर्मदा. आदिकन्या चिरकुमारी पावनी. जलधिगामिनी चित्रकूटा पद्मजा. विमलहृदया क्षमादात्री कौतुकी. कमलनयनी जगज्जननि हर्म्यदा. शाशिसुता रौद्रा विनोदिनी नीरजा. मक्रवाहिनी ह्लादिनी सौंदर्यदा. शारदा वरदा सुफलदा अन्नदा. नेत्रवर्धिनि पापहारिणी धर्मदा. सिन्धु सीता गौतमी सोमात्मजा. रूपदा सौदामिनी सुख-सौख्यदा. शिखरिणी नेत्रा तरंगिणी मेखला. नीलवासिनी दिव्यरूपा कर्मदा. बालुकावाहिनी दशार्णा रंजना. विपाशा मन्दाकिनी चित्रोंत्पला. रुद्रदेहा अनुसूया पय-अंबुजा. सप्तगंगा समीरा जय-विजयदा. अमृता कलकल निनादिनी निर्भरा. शाम्भवी सोमोद्भवा स्वेदोद्भवा. चन्दना शिव-आत्मजा सागर-प्रिया. वायुवाहिनी कामिनी आनंददा. मुरदला मुरला त्रिकूटा अंजना. नंदना नाम्माडिअस भव मुक्तिदा. शैलकन्या शैलजायी सुरूपा. विपथगा विदशा सुकन्या भूषिता. गतिमयी क्षिप्रा शिवा मेकलसुता. मतिमयी मन्मथजयी लावण्यदा. रतिमयी उन्मादिनी वैराग्यदा. यतिम...

मुक्तक / चौपदे संजीव वर्मा 'सलिल'

मुक्तक / चौपदे आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' संजिव्सलिल.ब्लागस्पाट.कॉम / संजिव्सलिल.ब्लॉग.सीओ.इन सलिल.संजीव@जीमेल.com साहित्य की आराधना आनंद ही आनंद है. काव्य-रस की साधना आनंद ही आनंद है. 'सलिल' सा बहते रहो, सच की शिला को फोड़कर. रहे सुन्दर भावना आनंद ही आनंद है. ****************************8 ll नव शक संवत, आदिशक्ति का, करिए शत-शत वन्दन ll ll श्रम-सीकर का भारत भू को, करिए अर्पित चन्दन ll ll नेह नर्मदा अवगाहन कर, सत-शिव-सुन्दर ध्यायें ll ll सत-चित-आनंद श्वास-श्वास जी, स्वर्ग धरा पर लायें ll **************** दिल को दिल ने जब पुकारा, दिल तड़प कर रह गया. दिल को दिल का था सहारा, दिल न कुछ कह कह गया. दिल ने दिल पर रखा पत्थर, दिल से आँखे फेर लीं- दिल ने दिल से दिल लगाया, दिल्लगी दिल सह गया. ****************************************** कर न बेगाना मुझे तू, रुसवा ख़ुद हो जाएगा. जिस्म में से जाँ गयी तो बाकी क्या रह जाएगा? बन समंदर तभी तो दुनिया को कुछ दे पायेगा- पत्थरों पर 'सलिल' गिरकर व्यर्थ ही बह जाएगा. ...

कुण्डलिनी आचार्य संजीव 'सलिल', संपादक दिव्य नर्मदा

आचार्य संजीव 'सलिल', संपादक दिव्य नर्मदा कुण्डलिनी करुणा संवेदन बिना, नहीं काव्य में तंत.. करुणा रस जिस ह्रदय में वह हो जाता संत. वह हो जाता संत, न कोई पीर परायी. आँसू सबके पोंछ, लगे सार्थकता पाई. कंकर में शंकर दिखते, होता मन-मंथन. 'सलिल' व्यर्थ है गीत, बिना करुणा संवेदन. ********************************** http://divyanarmada.blogspot.com

गीतिका: तितलियाँ --संजीव 'सलिल'

गीतिका तितलियाँ संजीव 'सलिल' * यादों की बारात तितलियाँ. कुदरत की सौगात तितलियाँ.. बिरले जिनके कद्रदान हैं. दर्द भरे नग्मात तितलियाँ.. नाच रहीं हैं ये बिटियों सी शोख-जवां ज़ज्बात तितलियाँ.. बद से बदतर होते जाते. जो, हैं वे हालात तितलियाँ.. कली-कली का रस लेती पर करें न धोखा-घात तितलियाँ.. हिल-मिल रहतीं नहीं जानतीं क्या हैं शाह औ' मात तितलियाँ.. 'सलिल' भरोसा कर ले इन पर हुईं न आदम-जात तितलियाँ.. ********************************* Acharya Sanjiv Salil http://divyanarmada.blogspot.com