Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विडियो

किसमें कितने एब्स

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए सिक्स पैक एब्स के बाद अब शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म के लिए ऐट पैक एब्स बनाएंगे। सुनने में आया है कि सैफ अली खान भी अपनी फिल्म ‘एजेंट विनोद’ के लिए ऐट पैक एब्स बना रहे हैं। अगर आमिर कर सकते हैं तो शाहरुख क्यों नहीं! बात हो रही है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एब्स बनाने की। सुनने में आया है कि शाहरुख खान कोरियोग्राफर से निर्देशक बनीं फरहा खान की अगली फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ के लिए ऐट पैक एब्स बनाएंगे। इस फिल्म में वह एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिसे जबरदस्ती डांसर बनाया जाता है। इस बारे में फरहा बताती हैं, ‘यह काफी चुनौतीपूर्ण फिल्म है, जिसके लिए शाहरुख को काफी मेहनत करनी होगी। इस बार उन्हें इस फिल्म के लिए ऐट पैक एब्स बनाने होंगे।’ वह आगे बताती हैं, ‘शाहरुख खान इस फिल्म में भी ‘ओम शांति ओम’ की तरह फिर शर्ट उतारते नजर आएंगे।’ इस खास दृश्य को रखे जाने के पीछे फरहा का कहना है, ‘जहां अधिकांश निर्देशकों को फिल्म की नायिका को पानी में भिगोना अच्छा लगता है, वहीं मुझे शाहरुख को पानी में भीगते हुए देखने में मजा आता है।’ यह फिल्म वर्ष के अंत तक शुरू हो सकेगी, तब तक...

आधी रात को सूरज का नज़र आना!

नॉर्वे में आधी रात को भी सूरज कैसे दिखाई देता है . यह सवाल किया है ग्राम बभनगामा मधेपुरा बिहार के चन्द्रशेखर कुमार ने . चन्द्रशेखर जी , नॉर्वे में ही नहीं , आर्कटिक घेरे के उत्तर में और अंटार्कटिक घेरे के दक्षिण में पड़ने वाले सभी इलाकों में गर्मियों के मौसम में आधी रात को भी सूरज दिखाई देता है . अगर मौसम साफ़ हो तो यहां 24 घंटे सूरज नज़र आता है . आर्कटिक घेरे के उत्तर में पड़ने वाले देश हैं कनाडा , अमरीका का राज्य अलास्का , ग्रीनलैंड , नॉर्वे , स्वीडन , फ़िनलैंड , रूस और आइसलैंड जबकि अंटार्कटिक घेरे के दक्षिण में कोई बसावट नहीं है . अब आपका सवाल कि ऐसा क्यों होता है . शायद आप जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर 23.5 डिग्री झुकी हुई घूमती है . इसलिए गर्मियों के मौसम में सूरज डूबता ही नहीं . उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर तो सूरज वर्ष में एक बार उगता है और एक बार डूबता है . जिसका परिणाम यह होता है कि लगभग छह महीने दिन रहता है और छह महीने रात ...

शंक्रच्र्ये का बयान इस्लाम के सम्बन्ध मे !!

दोस्तों , पिछली पोस्ट मे मैंने आपको एक शख्स के बारे मे बताया था , जिसकी सोच मुसलमानों और इस्लाम के बारे मे कितनी ग़लत थी , अब मैं आप लोगो के सामने एक विडियो पेश कर रहा हूँ इसमे एक शंकराचार्ये एक सभा को संबोदित कर रहे हैं, अब आप लोग इनके विचार सुनिए, इस्लाम और मुसलमानों के बारे मे ! कृपया इस विडियो को देखने के बाद अपनी बहुमूल्य टिप्पणी ज़रूर दीजियेगा, धन्यवाद.