लंदन। कैंसर से पीड़ित ब्रिटिश टेलीविजन अदाकारा जेड गुडी का निधन हो गया है। कैंसर से पीड़ित ब्रिटिश टेलीविजन अदाकारा जेड गुडी अपने जीवन का आखिरी 'मदर्स डे' देखने के लिए संघर्षरत थी। रविवार को दुनिया भर में 'मदर्स डे' मनाया जानेवाला था और गुडी आखिरी बार माताओं को समर्पित इस दिवस पर अपने बच्चों से शुभकामनाएं ग्रहण करने वाली थीं। गुडी को उम्मीद थी कि अंतिम सांस गिन रहे होने के बावजूद वह अपने बच्चों-पांच साल के बॉबी और चार साल के फ्रेडी से मिल सकेंगी। गुडी के एक मित्र ने बताया कि कोई नहीं चाहता कि गुडी इस हालत में अपने बच्चों से मिलें। वह पूरे हफ्ते बेहोश रहीं हैं और ऐसे में उन्हें आशा है कि उनके बच्चे 'मदर्स डे' के अवसर पर उनसे मिल सकेंगे। इस बीच, गुडी के लिए एक बुरी खबर यह है कि उन्हें एसेक्स के बुकहर्स्ट में स्थित गिरजाघर के जिस कब्रगाह में दफनाया जाना था, उसे जगह की कमी के कारण फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस लिहाज से घर के नजदीक स्थित फूलों की खूशबू से भरपूर कब्रिस्तान में दफन होने की गुडी की इच्छा पूरी होती नहीं दिख रही। गुडी के इस पसंदीदा कब्रिस्तान में जगह की क...