Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्री राम सेना

रतन टाटा का जनता को ''धोखा''

संजय सेन सागर मध्यम वर्ग परिवार और स्वयं के सपने को साकार करने के लिए रतन टाटा ने ड्रीम प्रोजेक्ट नैनो कार का निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है। और रतन टाटा का ड्रीम प्रोजेक्ट अब रियल प्रोजेक्ट के रूप में हमारे सामने है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये रतन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जब उन्होने नैनो प्रोजेक्ट को प्रारंभ किया तो उन्हे ‘‘सिंगुर’’ से धोखा मिला लेकिन भले मानुष नरेन्द्र मोदी जी की मदद से आज नैनो तैयार है। नैनो के सफल निर्माण से रतन टाटा का सपना तो पूरा हो गया लेकिन मध्यम वर्ग परिवार का सपना अब भी खटाई में है। टाटा कंपनी ने अपनी पहली खेप में एक लाख नैनो कार का निर्माण किया है जबकि नैनो के लिए 12 करोड़ परिवार खरीदना चाहते है जिनका यह सपना पूरा होना संभव नजर नही आ रहा है। नैनो को लेकर इन परिवारो का सपना इतना बड़ा हो चुका है कि अब बस यह हकीकत में तब्दील होना चाहता है, लेकिन रतन टाटा जानते है कि इनका सपना पूरा ना होना ही रतन टाटा को फायदा पहुँचा सकता है। रतन टाटा चाहते तो आराम से 50 लाख - एक करोड़ नैनो का निर्माण कर सकते थे लेकिन इसके बाद नैनो की वो असाधारणतः समाप्त हो जा...

श्री राम सेना की दिल्ली इकाई का एलान ......पुरी दिल्ली में घूमेगी श्री राम सैनिकों की १५ टुकडियां .

श्री राम सेना ने एलान किया है कि "दिनांक १४ फ़रवरी को उनके सैनिको की१५-२० टुकडी पुरे दिल्ली में घूमेगी । पार्कों , रेस्तराओं, इंडिया गेट , कुतुब मीनार , पुराना किला समेत हर उस जगह पर जहाँ प्रेमी युगल के जाने की सबसे अधिक संभावना होती है , श्री राम सेना के राष्ट्र्रक्षक और संस्कृति रक्षक कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे । पाश्चात्य नग्नता के अनुकरण में लिप्त जोडों के फोटो खींच ऑरकुट पर डालने की योजना है ताकि बगैर मर-पिट के सामाजिक बहिष्कार के डर से ऐसे उत्तर आधुनिक युवा संभल सकें । साथ ही श्री राम सेनाने किसी प्रकार कि छेड़खानी या अश्लील हरकत करने वालों को भी चेतावनी दी है। अगर कोई महिला या लड़की श्री राम सेना के हेल्प लाइन पर संपर्क कर किसी प्रकार की शिकायत करती है तो सेना उस पर उचित और त्वरित कार्यवाही करेगी ।" ये सारी बातें श्री राम सेना के दिल्ली प्रभारी से बात -चीत के दौरान कही । अब आगे का नाटक देखना है कि मीडिया के सहयोग से क्या -क्या गुल खिलता है !