Skip to main content

Posts

श्रृद्धांजलि: अल्हड बीकानेरी --संजीव 'सलिल'

सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ हिन्दी-हास्य जगत को फ़िर से आज बहाना है आँसू। सूनापन बढ़ गया हास्य में चला गया है कवि धाँसू ।। ऊपरवाला दुनिया के गम देख हो गया क्या हैरां? नीचेवालों को ले जाकर दुनिया को करता वीरां।। शायद उस से माँग-माँगकर हमने उसे रुला डाला । अल्हड औ' आदित्य बुलाये उसने कर गड़बड़ झाला।। इन लोगों से तुम्हीं बचाओ, इन्हें हँसाया-मुझे हँसाओ। दुनियावालों इन्हें पढो हँस, इनसे सदा प्रेरणा पाओ।। ज़हर ज़िन्दगी का पीकर भी जैसे ये थे रहे हँसाते। नीलकंठ बन दर्द मौन पी, क्यों न आज तुम हँसी लुटाते? भाई अल्हड बीकानेरी के निधन पर दिव्य नर्मदा परिवार शोक में सहभागी है-सं.

विषकन्याएं बनी वेश्याएं

तिल्दा-नेवरा. नगर में चार ऐसे वार्ड हैं, जहां 15 साल की लड़कियों से लेकर 50 साल की महिलाएं वेश्यावृति में संलग्न हैं। यहां के युवा, कमसिन से संपर्क बनाने के लालच में एड्स के मरीज होते जा रहे हैं। इस बात को सरकारी व निजी डाक्टर खुलकर बताते भी हैं। युवाओं को ऐसी लड़कियों से बचने की सलाह भी देते हैं, लेकिन यहां का हाल ऐसा है कि युवा इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिसका नतीजा यह है कि एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। डाक्टरों की बात में सच्चई भी है, क्योंकि एड्स से युवाओं की मौत भी हो रही है।स्थानीय लोगों ने ऐसी महिलाओं को विषकन्या का नाम दिया है, जो एड्स के रूप में युवाओं को जहर दे रही हैं तथा खुद भी मौत के मुंह में समा रही हैं। एड्स से पीड़ित ऐसे कई विवाहित-अविवाहित हैं,ं जिनके नाम से चिकित्सक वाकिफ हैं। नाम उजागर नहीं करने की कानूनी बाध्यता के कारण यहां भी ऐसा नहीं किया जा रहा है। हथबंद के डा. जमाल कुरैशी का कहना है कि जब वे रिपोर्ट देखते हैं तो उनका दिल दहल जाता है कि कुछ देर की खुशी के लिए युवा पीढ़ी तेजी से एड्स के मरीज होते जा रहे हैं। डा. कुरैशी क...

राजस्थान में तीन अस्पताल 'सील' हुए

राजस्थान की सरकार ने करौली में बच्चों को प्रलोभन देकर ख़ून निकालने के मामले में तीन अस्पतालों को 'सील' कर दिया है और एक नर्सिंग होम के मालिक को गिरफ़्तार किया है. इसी के साथ इन निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. राजस्थान पुलिस पहले ही दो डॉक्टरो सहित पाँच लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है. इन लोगों के ख़िलाफ़ कचौरी, जूस और कुछ पैसे देकर बच्चों का ख़ून निकालने का आरोप है. करौली ज़िले की पुलिस ने बुधवार को कहा था कि ऐसे बच्चों की संख्या तीस हो सकती जो इस षड्यंत्र के शिकार हुए होंगे. इन लोगों ने चिकित्सकों के लिए तय किए गए नौतिक नियमों का उल्लंघन किया है और प्रशासन इनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेगा नीरज पवन, ज़िला अधीक्षक, करौली करौली के ज़िला अधीक्षक नीरज पवन ने मेडिकल काउंसिल को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि तीन डॉक्टरों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाए क्योंकि उन्होंने तय नौतिक नियमों का उल्लंघन किया है. नीरज पवन का दावा था, "इन लोगों ने चिकित्सकों के लिए तय किए गए नौतिक नियमों का उल्लंघन किया है और प्रशासन इनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेगा....

शिक्षार्थी ताली बजाता खिलखिलाता है।

शिक्षार्थी शिक्षार्थी, यह शब्द, पारिभाषा, बदल चुका है। इसमें बहुआयामी, व्यक्तित्व छिपा है। यदि शिक्षक, समझने की, कोशिश करता है, अभेद्य मानसिक चक्रव्यूह में, फँसता चला जाता है, शिक्षार्थी ताली बजाता खिलखिलाता है।

मीट व्यापारियों ने किया मेरठ में बवाल

सलीम अख्तर सिद्दीक़ी आखिरकार मेरठ हिंसा से बच नहीं सका। 17 साल बाद एक बार फिर मेरठ कर्फ्यू का दंश झेलने के लिए मजबूर हो गया। लेकिन यह तय है कि यह हिंसा साम्प्रदायिक बिल्कुल नहीं है। हां, साम्प्रदायिक रुप देने की कोशिश गयी और आगे भी की जा सकती है। घटनाक्रम कुछ यूं है कि मेरठ के पास सिंघावली गांव से तबलीगी जमात का एक दल जमात में गया था। वह दल वापस लौट रहा था तो रोहटा रेलवे क्रासिंग पर जमात दल का टै्रक्टर रेलवे क्रासिंग पर अवैध रुप से बने खोखे के सामने खड़ा हो गया। जमात दल के लोग कुछ फल आदि लेने के लिए रुके थे। खोखे मालिक ने ट्रेक्टर को खोखे सामने खड़ा करने पर ऐतराज जताया। खोखे मालिक और जमात दल के लोगों में तू-तू में-में हो गयी,, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गयी। जमात दल के लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। खबर सिंघावली गांव पहुंची,, जो घटनास्थल से मात्र चार-पांच किलोमीटर दूरी पर है। गांव वालों ने रोहटा रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरु कर दी। थोड़ी ही देर में यह खबर मेरठ में फैल गयी। यहीं से मेरठ को साम्प्रदायिक हिंसा में धकेलने साजिश भी बुनी गयी। लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारे पूर्व सांसद के समर्...

ईरानी मामलों में 'दख़ल' नहीं देना चाहते ओबामा

ईरान में विवादास्पद राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर ईरान के विपक्षियों के सार्वजनिक समर्थन का दबाव बढ़ा है मगर उन्होंने ऐसा करने से फ़िलहाल इनकार किया है. एक टीवी साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि ईरान के मौजूदा राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और उनके प्रतिद्वन्द्वी मीर हुसैन मूसावी की नीतियों में शायद ज़्यादा अंतर न हो. ईरानी सेना की चेतावनी और विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत में हुए ख़ून-ख़राबे के बावजूद मूसावी के समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन जारी रखे हैं. तेहरान में मौजूद बीबीसी संवाददाता जॉन लेन के अनुसार शहर में माहौल काफ़ी तनावपूर्ण है और लोग ग़ुस्से में हैं. ईरान में विदेशी मीडिया पर नए और कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. जॉन लेन का कहना है कि विदेशी मीडिया किसी तरह के विरोध प्रदर्शन में नहीं जा सकता. लेन के मुताबिक़, "मगर सरकारी टेलीविज़न ने तेहरान के बीचोबीच सरकार समर्थकों की हुई एक रैली के दृश्य दिखाए थे. मगर वो रैली उतनी बड़ी नहीं थी जितनी विरोध प्रदर्शन करने वालों की थी." वैसे सूचनाओं पर नियंत्रण की सरकारी ...

नवगीत: आचार्य संजीव 'सलिल'

सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ नवगीत आचार्य संजीव 'सलिल' हवा में ठंडक बहुत है... काँपता है गात सारा ठिठुरता सूरज बिचारा. ओस-पाला नाचते हैं- हौसलों को आँकते हैं. युवा में खुंदक बहुत है... गर्मजोशी चुक न पाए, पग उठा जो रुक न पाए. शेष चिंगारी अभी भी- ज्वलित अग्यारी अभी भी. दुआ दुःख-भंजक बहुत है... हवा बर्फीली-विषैली, नफरतों के साथ फैली. भेद मत के सह सकें हँस- एक मन हो रह सकें हँस. स्नेह सुख-वर्धक बहुत है... चिमनियों का धुँआ गंदा सियासत है स्वार्थ-फंदा. उठो! जन-गण को जगाएँ- सृजन की डफली बजाएँ. चुनौती घातक बहुत है... नियामक हम आत्म के हों, उपासक परमात्म के हों. तिमिर में भास्कर प्रखर हों- मौन में वाणी मुखर हों. साधना ऊष्मक बहुत है... divyanarmada.blogspot.com divynarmada@gm...