Skip to main content

Posts

लावारिस नहीं है कोई लाश शव, शवयात्रा, कफन और दाह संस्कार ऐसे शब्द हैं जिनका प्रयोग कोई आपके सामने करे तो सारा माहौल भारी हो जाएगा. मगर आज हम चंडीगढ़ की जिस महिला समाजसेवी का परिचय आपसे करवाने जा रहे हैं ये शब्द और उनसे जुड़ी हुई क्रियाएं उनकी रोजमर्रा की जिंदगी हैं. अमरजीत कौर ढिल्लों चंडीगढ़ में रहती हैं और मृत देह का कफन-दफन उनके जीवन का अनिवार्य हिस्सा है. आप कभी भी उनके घर में जाईये, वहां आपको कुछ कफन के टुकड़े हमेशा धरे मिल जाएंगे. लावारिश लाशों की इस तारणहार को आप बड़ी आसानी से पीजीआई, चंडीगढ़ में ढूंढ़ सकते हैं. उनका मानना है कि ज्यादातर जरूरतमंद और गरीब लोग पीजीआई में ही आते हैं इसी वजह से वे यहां मौजूद रहती हैं, ताकि जिसे भी उनकी जरूरत हों वे समय पर उसके लिए वहां मौजूद रह सकें. वे पीजीआई में आये गरीबों की हर तरह से मदद करती हैं. जिनके पास इलाज के लिए पैसों की कमी है उसके लिए पैसों की व्यवस्था करवाना. कई लोग ऐसे भी आते हैं जो इलाज कराने में ही इतना चुक जाते हैं कि वापस लौटने का किराया तक नहीं बचता. वे घर तक पहुंच सकें, इसकी चिंता भी वे करती हैं. शायद अपने इन्हीं परोपकारी कार्य...
चार पैग चढ़ाकर राम मंदिर पर फैसला मशहूर साहित्यकार खुशवंत सिंह ने अपने कालम में मनमोहन सिंह और लालकृष्ण आडवाणी पर टिप्पणी की है. उम्र के जिस पडाव पर खुशवंत सिंह हैं, वहां उनसे निष्पक्ष सोच की उम्मीद की जाती है, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने मनमोहन सिंह की तरफदारी करते हुए लालकृष्ण आडवाणी को घेरने की कोशिश की है, उससे यही लगता है सरदारों पर जो चुटकुले बने हैं, वो सब खुशवंत सिंह के मिजाज को देखते हुए ही बनाये गए हैं. मनमोहन सिंह बेशक इमानदार हो सकते हैं. कांग्रेस वालों का बैकग्राउंड देखते हुए उन्हें निश्चय ही अपवाद कहा जा सकता है, लेकिन एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए आज की महंगाई के लिए उन्हें बरी कैसे किया जा सकता है. लालकृष्ण आडवाणी से नाइत्तफाक रखने वाले उनसे लाख विषयों पर बैर कर सकते हैं, लेकिन इस बात से कौन इनकार कर सकता है कि आडवाणी एक सुलझे हुए नेता हैं, किसी भी विषय पर अपनी सोच रखते हैं, इतिहास का अध्ययन उनने मनमोहन सिंह से ज्यादा किया है. जो कांग्रेस पार्टी आज देशी अध्यक्ष नही जुटा सकती, जो पार्टी सोनिया गाँधी के इशारे पर नरसिम्हा राव कि उपलब्धियों को जमी...
राज के हरकतों से तंग आ गया हूँ राज के हरकतों से तंग आ गया हूँ और अब मुह से भड़ास निकलने का दिल भी नहीं होता मेरा मतलब सीधा है भाइयों अब हमे भी एक बार हाथ साफ़ करने का अवसर मिलना चाहिए राज तो आये दिन हाथ साफ़ कर लेते है पर हम भी इंसान है हमारी भी कुछ भावनाए है ॥हमारा भी दिल करता है हाथ साफ़ करने का ।और राज से अच्छा विकल्प हो ही नहीं सकता !क्यों की भैया अपना तो ऐसा ही जो सोचा सो सोचा ..अब इंतज़ार है मौके का !ऐसी बात नहीं है की मैं अकेले हाथ साफ़ कर लूँगा ..मैं अपने सारे भाइयों को मौका दूंगा यार विस्वास करो मे लेकः हूँ नेता तो हूँ नहीं !!आज एक पूजा का आयोजन कर रहा हूँ जिससे भगवान् mujhe jaldi se जल्दी अवसर उपलब्धी कराये आप सभी आमंत्रित है ! संजय सेन सागर
हिंदू संगठनों के नाम पर हंगामा मालेगाँव धमाके में मस्जिद को निशाना बनाया गया था महाराष्ट्र के मालेगाँव और गुजरात के मोडासा में हाल में हुए धमाकों में हिंदू संगठनों के कथित रूप से शामिल होने के मुद्दे पर राज्यसभा में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ. राज्यसभा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) की वृंदा कारत ने जैसे ही यह मांग उठाई भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए सिमी पर भी इसी तरह की कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. वृंदा कारत ने एक अंग्रेजी अख़बार की एक ख़बर का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू कट्टरपंथी संगठनों का महाराष्ट्र के मालेगाँव और गुजरात के मोडासा धमाकों में हाथ था. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की आतंकवाद निरोधक शाखा (एटीएस) के अनुसार घटना में बजरंग दल का हाथ था. हिंदू कट्टरपंथी संगठनों का महाराष्ट्र के मालेगाँव और गुजरात के मोदासा धमाकों में हाथ था. वृंदा कारत, सीपीएम नेता वृंदा कारत का कहना था कि चरमपंथ से निपटने के मामले में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए. उन्होंने हिन्दूवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि किसी समुदाय विशेष पर चरमपंथी होन...
इंडस्ट्री से जुडे़ लोगों की कहानी है फैशन: कंगना मुंबई। मधुर भंडारकर निर्देशित फैशन में सुपरमॉडल सोनाली की भूमिका निभा रही कंगना रानाउत के अनुसार उनकी फिल्म फैशन फैशन इंडस्ट्री के लिए कोई गाइडलाइन नहीं निर्धारित करती है। वे कहती हैं, फैशन निश्चित रूप से दर्शकों को फैशन व‌र्ल्ड से परिचित कराएगी, पर यह फैशन इंडस्ट्री के लिए कोई गाइडलाइन लेकर नहीं आ रही है। अपनी फिल्म फैशन से जुड़े पहलुओं से अवगत कराते हुए कंगना ने कहा, फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की भावनाओं की कहानी है, फैशन। फैशन, उन युवाओं को फैशन इंडस्ट्री के करीब लेकर जाएगी जो इस इंडस्ट्री में अपना कैरियर तलाशने का सपना देखते हैं। फैशन देखने के बाद दर्शक फैशन की दुनिया को समझ पाएंगे, वहां के लोगों से परिचित हो पाएंगे, वहां होने वाली आर्थिक गतिविधियों को करीब से जान पाएंगे। उल्लेखनीय है कि लाइफ इन ए मेट्रो के प्रदर्शन के एक वर्ष के अंतराल के बाद कंगना की कोई फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है। इसी कारण वे फैशन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली फैशन में कंगना के साथ प्रियंका चोपड़ा, मुग्धा ग...
बिहार में छात्रों का प्रदर्शन जारी महाराष्ट्र में रेलवे की भर्ती परीक्षा के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना [मनसे] के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर भारतीय छात्रों की पिटाई के विरोध में बिहार में छात्रों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इसे देखते हुए रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों को छोड़कर अन्य सभी रेलगाड़ियां रद्द कर दी है। उधर मनसे कार्यकर्ताओं की पिटाई की वजह से नालंदा निवासी पवन की मौत हो जाने के विरोध में गुरुवार को नालंदा जिले में बंद रखा गया है। बृहस्पतिवार सुबह लखीसराय और मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर गुस्साए छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान छात्रों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। छात्रों ने मोतिहारी में झाझा-पटना पैसेंजर ट्रेन को रोक रखा है तथा लखीसराय रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस खड़ी है। इधर, लखीसराय के पुलिस अधीक्षक श्रीवेश्वर प्रसाद शुक्ल ने बताया कि छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी रंजीत सिंह ने को बताया कि राजधानी एक्सप्रेस तथा संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस को छोड़ सभी ट्रेनों को रद्...
मां को एक पत्र -संजय सेन सागर तुम मेरे लिए वो सूरज हो जिसका रोशनी में मैं चला हूँ ,माँ तुम मेरे लिए वो धरती हो जिसमें मै पला हूँ। माँ मैं तुम्हारे कदमों के निशां पर चलकर आगे बढ़ा हूँ। माँ मैने देखें है हमारी जरा सी खुशी के लिए आपके गिरते आंसू , हमारी जरा सी ठंडक के लिए आपका गिरता पसीना। माँ तुमने ही बनाया है इस मकां को घर । माँ मैनें आपके आँचल के तले ही मनाई है होली और दीवाली। माँ तुम्हें तो वो याद ही होगा जब तुम बीमार हो जाती थी और अपने इलाज की जगह मुझे खिलौने दिलाती थी । मैं नादान था खुश हो जाता था ।पर तुम्हारे आंसुओं से भीगे तकिये मुझे हर सुबह मिलते थे। माँ तुमने ही सिखाया था ना मुझे हर वक्त सच बोलना फिर मेरी खुशी के लिए क्यों झूठ बोल देती थी तुम। माँ तुम सत्य की वो मूरत हो जिसने झूठ को ख्वाबों में भी हराया है। माँ तुमने ही बनाया है मेरे अस्तित्व को। तुमने ही सिखाया है उंगली थामकर मुझे चलना। तेरे बलिदान और त्याग के कारण ही तुझे भगवान का रूप कहा जाता ,मैने कभी भगवान को नही देखा पर मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूँ की बह तेरी ही परछाई होगी। आखिर कहां से लाती हो माँ तुम इतना सामर्थ्य और...