Skip to main content


इंडस्ट्री से जुडे़ लोगों की कहानी है फैशन: कंगना

मुंबई। मधुर भंडारकर निर्देशित फैशन में सुपरमॉडल सोनाली की भूमिका निभा रही कंगना रानाउत के अनुसार उनकी फिल्म फैशन फैशन इंडस्ट्री के लिए कोई गाइडलाइन नहीं निर्धारित करती है। वे कहती हैं, फैशन निश्चित रूप से दर्शकों को फैशन व‌र्ल्ड से परिचित कराएगी, पर यह फैशन इंडस्ट्री के लिए कोई गाइडलाइन लेकर नहीं आ रही है। अपनी फिल्म फैशन से जुड़े पहलुओं से अवगत कराते हुए कंगना ने कहा, फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की भावनाओं की कहानी है, फैशन। फैशन, उन युवाओं को फैशन इंडस्ट्री के करीब लेकर जाएगी जो इस इंडस्ट्री में अपना कैरियर तलाशने का सपना देखते हैं। फैशन देखने के बाद दर्शक फैशन की दुनिया को समझ पाएंगे, वहां के लोगों से परिचित हो पाएंगे, वहां होने वाली आर्थिक गतिविधियों को करीब से जान पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि लाइफ इन ए मेट्रो के प्रदर्शन के एक वर्ष के अंतराल के बाद कंगना की कोई फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है। इसी कारण वे फैशन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली फैशन में कंगना के साथ प्रियंका चोपड़ा, मुग्धा गोडसे, अर्जन बाजवा और अरबाज खान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।
-सौम्या अपराजिता

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...