Skip to main content

खत मां के नाम

याद है सीख ‘हमें किसी के बारे में पहले से ही कल्पना नहीं करनी चाहिए। किसी की निंदा का जीवन में स्थान नहीं होना चाहिए, क्योंकि इंसान पल-पल बदलता है।’ मां के ये शब्द आज भी मन में बसे हुए हैं। मेरे जीवन की प्रेरणा मेरी मां ही हैं। मेरी भाषा, मेरे संस्कार सब उन्हीं के देन हैं। मां प्रसिद्ध थीं इसलिए उसका सीधा असर हमारे व्यक्तित्व पर पड़ा।

आज मैं भी मां हूं और जीवन के हर कदम पर उसके (मां के) पदचिह्नें पर चल रही हूं। मुझे आज भी वो क्षण याद है जब मेरे हाथों में इंफेक्शन हो गया था और दोनों हाथों से काम करना मुश्किल था। इस स्थिति में मां ने उस तरह खयाल रखा जिस तरह नवजात शिशु का रखा जाता है। मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊपर है।

अनुराधा शंकर, डीआईजी इंटेलीजंेस

मां तुम्हें क्या दूं!

हर साल की तरह फिर मदर्स-डे आया है और इस बार भी मैं दुविधा में हूं कि मां तुमको क्या तोहफा दूं। आज तक मां तूने ही तो मुझे दिया है प्यार और दुलार। जब भी तुम्हें तोहफा देने के बारे में सोचती हूं तो दुविधा में पड़ जाती हूं, क्योंकि संसार के सारे तोहफे यदि एकत्रित कर लूं तो भी तुम्हें देने लायक तोहफा न बना पाऊंगी।

इसलिए हर साल की तरह इस बार भी मैंने बनाया है आड़ी-तिरछी लाइनों और पुराने ब्रश से एक प्यारा सा ग्रिटिंग। सच कहूं तो तुम मुझसे जुदा हो ही नहीं..मेरे मन-मस्तिष्क, आत्मा..सभी में तुम ही हो। मां, मेरा ये खत, आधी कविता, गलतियां, जिद, शैतानियां, नादानियां, मैं जैसी भी हूं एकत्रित करके जो भी अस्तित्व है तुझे इस मदर्स-डे पर तोहफे के रूप में देना चाहती हूं।

तुम्हारी बेटी, तरु जैन, (बाल एंकर)




आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...