Skip to main content

प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव के बाद: मायावती


बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आज साफ कर दिया है कि तीसरे मोर्चे में शामिल होने के बदले में उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने की शर्त नहीं रखी है। मायावती ने आज दिल्ली में तीसरे मोर्चे के नेताओं को डिनर पर बुलाया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा।
मायावती के इस बयान ने तीसरे मोर्चे में बीएसपी की भागेदारी मयावती को प्रधानमंत्री बनाने की शर्त पर की खबर की हवा निकाल दी। पर मायावती ने ये जरूर बता दिया कि उनकी नजर केन्द्र की सरकार पर ही है
कांशीराम के सपने को सच करने के लिए मायावती ने जिन राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है वो भी साफ करता है कि मायावती की नजर है तो पीएम की गद्दी पर ही।
पीएम बनने की बात मुंह में भले ही मायावती जी न लायी हों पर उनका हर शब्द चिल्ला रहा था कि मुझे देश का प्रधानमंत्री बना दो।
वैसे ये महज इत्तिफाक नहीं था कि कांशीराम जी के जन्मदिन पर मायावती ने उनका सपना बताया केन्द्र पर कब्जा और उसी दिन उन्होंने अपनी जीवनी का अंग्रेजी तर्जुमा भी जारी किया और ऐन उसी दिन उन्होंने दिल्ली में अपने नए पते का ऐलान किया जो कि संसद के पिछवाड़े है और उनके पुराने घर की बनिस्पत ससंसद से ज्यादा पास। आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...