Skip to main content

प्यार की भी एक मर्यादा हो

भावुकता में न बहकें
कुलवंत हैप्पी

क्या हुआ रोशनी? तुम उदास क्यों हो? कुछ नहीं रोहिणी...रोशनी मुझसे तो झूठ मत बोलो। मैं तुम्हारी सहेली हूँ, तुम्हारी रग-रग से वाकिफ हूँ, तुम मुझसे कुछ छुपा रही हो। बोला न नहीं, कुछ भी कहो रोशनी तुम मुझे कुछ छुपा रही हो। बोलो न क्या बात हुई, कहते हैं दुख बाँटने से कम होता है और खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं। तुम्हें पता है न रोहित के बारे में? हाँ तुम दोनों का प्रेम प्रसंग काफी चर्चा में है। क्या झगड़ा हो गया उससे। प्यार में रूठना-मनाना तो लगा ही रहता है। जिन्दगी में सुख-दुःख दोनों होते हैं। नहीं रोहिणी, बात वह नहीं। कल रोहित और मेरे बीच शुरू हुई तकरार ने एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया।हुआ यह कि कल मैं और रोहित फिल्म देखने गए थे। फिल्म देखकर हम जब थिएटर से बाहर निकले तो रोहित ने मुझे कहा कि घर में बहाना बनाकर एक दिन के लिए उसके घर जाऊँ क्योंकि उसके माता-पिता बाहर जा रहे हैं। मैंने उसको मना कर दिया, जिससे वो चिढ़ गया और कहने लगा क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करतीं, तो मैंने भी कह दिया क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करते। वो शारीरिक संबंध बनाने के लिए पिछले कई दिनों से दबाव डाल रहा है, मैंने उसको कई बार कहा है कि ये सब शादी के बाद, लेकिन वो है कि मानने को तैयार नहीं. बस इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। तुमने सही किया रोशनी, अगर मैं भी वहाँ पर होती तो शायद ऐसा ही कहती, क्योंकि अगर उसको तुझसे प्यार होगा तो वो इंतजार करेगा और तुमसे इसके लिए माफी माँगेगा। रोशनी तुमको हमारे मोहल्ले वाली किरण तो याद होगी? हाँ वो जिसका लवली के साथ प्यार चल रहा था। वो प्यार नहीं था, लवली उसके साथ धोखा कर रहा था। मैंने उसको कई बार समझाया लेकिन वो सुनती कहाँ थी। लवली ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब किरण ने शादी का प्रस्ताव रखा तो लवली ने इनकार कर दिया और बोला उसके घरवाले इसके लिए मना कर रहे हैं। बताओ अब बेचारी किरण कहाँ जाए।
प्रेमी की बातों में बहकर जो गलतियाँ हम करते हैं, बेशक उनके बारे में हम और वो जानता है, लेकिन जब वो प्यार झूठा निकलता है तो खुद को आईने के सामने हम लुटी हुई पाती हैं। रोहिणी, जिसकी सहेली तेरी जैसी हो, वो जिन्दगी के किसी भी मोड़ पर लड़खड़ाएगी नहीं।
तुमने सही कहा रोहिणी, आज अनेक लड़कियाँ नासमझी में अपने प्रेमी पर विश्वास कर शादी से पहले ही गर्भधारण कर लेती हैं और फिर कलंकित होने के डर से गर्भ निरोधक गोलियाँ लेती हैं जिसका असर उनकी आने वाली जिन्दगी पर पड़ता है। इसलिए मैंने सोचा है कि अगर रोहित मुझे प्यार करता है तो वह इस प्यार को शादी तक बिना शारीरिक संबंधों के कायम रखेगा, वरना तो मेरे दिल में भी उसके लिए कोई जगह नहीं।हम लड़कियों को एक विश्वास मार लेता है, हम एक अनजान व्यक्ति के हाथों में खुद को ऐसे सौंप देते हैं, जैसे वो हमारा जनम-जनम का साथी है, लेकिन कितने प्रेमी होते हैं, जो अपनी प्रेमिका को अपने घर के आँगन में दुल्हन बनाकर ले जाते हैं। रोहिणी प्यार करना बुरी बात नहीं, लेकिन प्यार करते समय मर्यादा में रहना बहुत जरूरी है। प्रेमी की बातों में बहकर जो गलतियाँ हम करते हैं, बेशक उनके बारे में हम और वो जानता है, लेकिन जब वो प्यार झूठा निकलता है तो खुद को आईने के सामने हम लुटी हुई पाती हैं। रोहिणी, जिसकी सहेली तेरी जैसी हो, वो जिन्दगी के किसी भी मोड़ पर लड़खड़ाएगी नहीं। किसी ने सही कहा है, अच्छा दोस्त तो वही होता है, जो आपको गलत रास्ते पर जाने से रोके और आज तुमने वही काम किया है।
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. सोनिया जी आपके शब्‍दों में जान है लिखो निरंतर लिखो अच्‍छा लिखते हो

    ReplyDelete
  2. maryada to har jagah jaroori hai aur is rishtey mein to sabse jyada..........kyunki ye rishta kaanch se bhi jyada nazuk hota hai.

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...