Skip to main content

किसी खजाने से कम नहीं हैं ये किताबें..


महंगी किताबों की दुनिया में अब एक नया पन्ना जुड़ने जा रहा है। क्रिकेट लीजेंड बन चुके सचिन तेंडुलकर पर लिखी गई किताब अब दुनिया की महंगी किताबों को टक्कर देने के लिए तैयार है। महंगी मूल प्रतियों और कीमती हस्ताक्षरों वाली किताबों के बीच यह किताब कहां होगी जानने की कोशिश की डीबी स्टार ने।



शेक्सपियरः माना जाता है कि सबसे बेहतरीन प्लेराइटर शेक्सपियर द्वारा हस्ताक्षरित सिर्फ 6 प्रतियां ही अब दुनिया में बची हैं। जाहिर है इसके चलते अब इन प्रतियों की कीमत भी कम नहीं है। सबसे महंगे ऑटोग्राफ के तौर पर माने जाने वाले शेक्सपियर के हस्ताक्षरों को 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा का अांका जाता है।



मजे की बात यह है कि उनकी मेनुस्क्रिप्ट पर उनके साइन मिलना मुश्किल है लेकिन सौदों से जुड़े दूसरे दस्तावेजों में ये मिल जाते हैं। उनके 1623 में प्रकाशित फस्र्ट फोलियो के प्रथम संस्करण को 5.1 मिलियन डॉलर में खरीदा गया और अब इसकी कीमत कई गुना है।



बिल ने खरीदी कोडेक्स लिसेस्टरः बिल गेट्स ने लियोनाडरे द विंसी की कोडेक्स लीसेस्टर खरीदी जिसकी कीमत 30.8 मिलियन डॉलर रखी गई थी। इसमें ओरिजनल ड्राइंग, नोट्स और स्कैच भी शामिल होने की वजह से इसकी कीमत ज्यादा रखी गई। इस किताब को 1994 में बिल गेट्स ने खरीदा था जबकि इसकी कीमत अब कई गुना ज्यादा है।



टॉलमी भी लिस्ट में - ग्रीक गणितज्ञ और जियोग्राफर टॉलमी द्वारा 1477 में बनाए गए एटलस को 2006 में एक ऑक्शन में 4 मिलियन डॉलर हासिल हए। दरअसल इसे खुद टॉलमी ने प्रमाणित किया था इसी के चलते बड़ी कीमत मिली।



बर्ड्स ऑफ अमेरिकाः प्रिंट किताबों में सबसे महंगी जेम्स ऑडोबॉन की बर्ड्स ऑफ अमेरिका 2002 में 8.8 मिलियन की बिकी। इसमें ऑडोबॉन ने वाइल्डलाइफ रिसर्च के बारे में बताया था। उधर टॉमस हार्टमेन ने अपनी किताब ग्रेट फिलॉसफर ऑफ ऑल टाइम की एकमात्र प्रति द टास्क को 223 मिलियन डॉलर में बेचना चाहते हैं। वे सफल हो गए तो यह सबसे महंगी बिकने वाली किताब हो जाएगी। उनकी 2,234 में बिक रही किताब लिटरेरी अवॉर्ड मिलने के बाद 1.53 मिलियन डॉलर में मिलने लगी। इस तरह कीमत बढ़ने के लिहाज से तो वे अव्वल हो ही गए हैं।



मैगजीन भी कुछ हटकरः मैक्सिम, कॉस्मो और रोलिंग स्टोन नाम की मैगजीन के सब्सक्रिप्शन काफी महंगे माने जाते हैं। दो महीने में एक बार आने वाली रोलिंग स्टोन मैगजीन का सब्सक्रिप्शन 700 डॉलर प्रति कॉपी है लेकिन यह सबसे महंगी नहीं है। यूएई की कोल्ह मैगजीन का एक अंक खरीदने के लिए आपको 10,000 डॉलर देने होते हैं। वहीं नोमेनस क्वार्टरली का एक इश्यू 6500 डॉलर का होता है।



चार्ल्स डिकन्सः महंगे हस्ताक्षरों की सूची में चाल्र्स डिकन्स इसलिए भी शामिल किए जा सकते हैं क्योंकि उनकी किताबों की मूल प्रतियों पर सबसे ज्यादा लोगों ने पैसा लगाने की इच्छा जाहिर की है। जहां उनकी ए क्रिसमस केरोल के प्राथमिक संस्करण 1,60,000 डॉलर में बिके वहीं ऑलिवर ट्विस्ट की प्रति 4 मिलियन डॉलर में बिकी क्योंकि इसमें उन्होंने विलियम इन्सवर्थ को खासतौर पर कुछ संदेश लिखते हुए नीचे हस्ताक्षर भी किए थे।



ये भी हैं लाखों में - कॉमिक्स गारंटी द्वारा 4.0 रेटिंग पर रखी गई कॉपी ऑफ एक्शन कॉमिक्स को मई 2006 में 1,95,000 डॉलर मे ंबेचा गया था। वहीं स्पाइडर मैन से दुनिया का परिचय कराने वाली प्रति कॉपी ऑफ अमेजिंग फैंटेसी (स्पाइडर मैन फस्र्ट अपीयरेंस) को 70,000 डॉलर में बेचा गया था।



ई-बुक्स भी पीछे नहीं हैं - महज 602 पेज की ई- बुक को यदि आप लगभग आठ हजार डॉलर में खरीद सकते हैं तो ऐसी कई बुक ऑनलाइन मौजूद हैं। ई-बुक्स में सबसे महंगी न्यूक्लियर एनर्जी पर हैं। न्यूक्लियर प्लांट बनाने का तरीका बताने वाली प्रिंट कॉपी की कीमत दस हजार डॉलर तक है। वहीं पुरानी और दुर्लभ किताबों को भी ई-बुक में बदला जा रहा है।



सभी हस्तियां हैं किताबों में दर्ज - भारतीय हस्तियों में से लगभग सभी पर लिखी गई किताबें और ऑटोबॉयोग्राफी काफी महंगी हैं। अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित लगभग सभी बड़ी हस्तियों पर लिखी हुई किताबों के प्रति काफी दीवानगी देखी जाती है लेकिन इनके महंगे होने की वजह से आम लोगों तक इनकी पहुंच कम ही होती है।


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. kitabon se sambandhit kitne kaam ki jankari pesh ki hai..
    bahut shukariya janab..
    shahid mirza shahid

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...